Site iconSite icon AR Live News

पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई

southwest monsoon has withdrawal from some parts of west rajasthan and kachchh todaysouthwest monsoon has withdrawal from some parts of west rajasthan and kachchh today

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। दक्षिण-पश्चिम मानसून की आज सोमवार को पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों व गुजरात के कच्छ से विदाई हो गई है। मौसम विभाग ने आज 23 सितंबर दोपहर 1.45 बजे के मौसम बुलेटिन में मानसून विदा होने की अधिकृत घोषणा की है। इस साल इस साल 25 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मेवाड़-हाडौती के रास्ते राजस्थान में प्रवेश किया था।(Monsoon withdrawal from western Rajasthan)

मौसम विभाग के अनुसार मानसून सामान्य से 6 दिन देरी से विदा हुआ है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा अनूपगढ़, बीकानेर, जोधपुर, भुज, द्वारका से होकर गुजर है। अगले 24 घंटों में पश्चिम राजस्थान और निकटवर्ती क्षेत्र पंजाब, हरियाणा और गुजरात के कुछ और हिस्सों से मानसून के वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

पूर्वानुमान अनुसार आगामी 30 सितंबर तक मेवाड़ से भी मानसून विदा हो सकता है। उदयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में 25 सितंबर से 30 सितंबर तक मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। भरतपुर, जयपुर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में भी 27 से 29 सितंबर तक मध्यम बारिश हो सकती है।(Monsoon withdrawal from western Rajasthan)

पूर्वानुमान अनुसार पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी तीन-चार दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। दक्षिण पश्चिमी राजस्थान में 28 से 30 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version