Site iconSite icon AR Live News

भट्टियानी चौहट्टा में महालक्ष्मी मंदिर का प्राकट्योत्सव मंगलवार को

praakatyotsv Mahalakshmi ji temple Bhattiani Chauhatta udaipurpraakatyotsv Mahalakshmi ji temple Bhattiani Chauhatta udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर में भट्टियानी चौहट्टा स्थित महालक्ष्मी मन्दिर में मंगलवार 24 सितम्बर को माता महालक्ष्मी का प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा।(praakatyotsv Mahalakshmi ji temple udaipur)

श्रीमाली जाति सम्पति व्यवस्था ट्रस्ट के सचिव मधुसूदन बोहरा ने बताया कि प्राकट्योत्सव के अवसर पर महालक्ष्मी जी को स्वर्ण चांदी का वेश धारण कर विशेष श्रृंगार करवाया जायेगा। प्रातः 5 बजे पंचामृत अभिशेक एवं शोडशोपचार
विधि से पूजन किया जायेगा व श्री सुक्त के पाठ होगे।

प्रातः 10 बजे से यज्ञ हवन प्रारम्भ होंगे, जिसमें समाज के पांच जोड़े आचार्य मनीष श्रीमाली के सानिध्य में हवन करेंगे तत्पश्चात पूर्णाहूति होगी। सायं 5.15 बजे से सुन्दरकाण्ड का पाठ प्रारम्भ होगा और रात्रि 12 बजे महाआरती होगी जिसमें लक्ष्मी माता को खीर, पंजरी फल का भोग लगाया जायेगा। इस अवसर पर महालक्ष्मी मन्दिर पर विशेष सजावट की गई है।(praakatyotsv Mahalakshmi ji temple udaipur)

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


Exit mobile version