एआर लाइव न्यूज। आतिशी ने शनिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 43 वर्षीय आतिशी दिल्ली की सबसे युवा मुख्यमंत्री और तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं। उपराज्यपाल एलजी विनय सक्सेना ने आतिशी को शपथ दिलाई। आतिशी के शपथ लेने के बाद सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने मंत्री पद की शपथ ली। (Atishi takes oath as Delhi Chief Minister)
आतिशी दिल्ली में कालकाजी सीट से तीन बार की विधायक हैं। 17 सितंबर को केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आप विधायकों की बैठक में आतिशी का नाम सीएम पद के लिए फाइनल किया गया था। आतिशी ने शिक्षा, पीडब्ल्यूडी और वित्त विभाग सहित 13 विभाग अपने पास रखे हैं, वहीं सौरभ भारद्वाज को हेल्थ समेत 8 प्रमुख विभाग का जिम्मा दिया गया है। आतिशी ने शपथ के बाद सबसे पहले केजरीवाल के पैर छुए। शपथ ग्रहण समारोह में आतिशी के माता-पिता, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया सहित आम आदमी पार्टी के नेता, विधायक सहित विपक्ष के नेता विजेन्दर गुप्ता, भाजपा सांसद मनोज तिवारी शामिल हुए। Atishi takes oath as Delhi Chief Minister
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

