जम्मू-कश्मीर। विधानसभा चुनाव में आज जम्मू कश्मीर में पहले चरण के चुनाव में मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार सुबह 11 बजे तक 26.72 प्रतिशत मतदान हुआ है।(Jammu and Kashmir Election)
चुनाव आयोग के अनुसार जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सुबह 11बजे तक 26.72 फीसदी मतदान हुआ। अनंतनाग में 25.55 प्रतिशत, डोडा में 32.30,किश्तवाड़ में 32.69, कुलगाम 25.95, पुलवामा 20.37, रामबन 31.25, शोपियां में 25.96 प्रतिशत मतदान हुआ है। सुबह 9 बजे तक 11.11 प्रतिशत मतदान हुआ था।
24 सीटों पर कुल 219 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
पहले चरण के चुनाव में जम्मू-कश्मीर में 24 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसमें 8 सीटें जम्मू डिवीजन और 16 सीटें कश्मीर घाटी की है। चुनाव आयोग की ओर से केंद्र शासित प्रदेश में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पहले चरण की 24 सीटों पर कुल 219 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।(Jammu and Kashmir Election)
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

