Site iconSite icon AR Live News

मुख्यमंत्री ने किया विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण-शिलान्यास

laying of foundation stone inauguration of various development works in udaipurlaying of foundation stone inauguration of various development works in udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रधानमंत्री आवास लाभ हस्तांतरण व मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के तहत मंगलवार को उदयपुर में जिला स्तरीय समारोह सुखाड़िया रंगमंच पर हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने करोड़ों के विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण-शिलान्यास भी किया।(udaipur development works)

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर जिले में 103.41 करोड़ की लागत से मेनार में प्रस्तावित 220 केवी जीएसएस, डाइट में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, राजस्व ग्राम वाड़ा में आंतरिक सड़कों, युडीए की दक्षिण विस्तार योजना में डी ब्लॉक की 100 फीट सड़क पर रिटेनिंग वॉल कार्य, एफसीआई जंक्शन के पास सड़क सुधार कार्य तथा दक्षिण विस्तार योजना के सी ब्लॉक में 100 फीट सड़क कार्य का शिलान्यास किया।

महात्मा गांधी स्कूल वल्लभनगर में बालक एवं बालिका छात्रावास भवनों, झाडोल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विभिन्न उप स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेबारियों का गुड़ा में व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शोभागपुरा में डोम निर्माण तथा चित्रकुट नगर में 17.76 करोड़ की लागत से निर्मित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भी लोकार्पण किया गया।

उदयपुर और सलूम्बर जिलों के कुल 12 हजार 980 लोगों के खातों में पीएम आवास की प्रथम किश्त के 15000 रूपए के हिसाब से कुल 19 करोड़ 47 लाख रूपए हस्तांतरित किए गए। समारोह में जिला प्रभारी मंत्री हेमन्त मीणा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के हर वर्ग का ध्यान रखते हुए काम कर रही है।(udaipur development works)

समारोह में भारत सरकार के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान का भी शुभारंभ हुआ। अभियान के तहत जिला, ब्लॉक व पंचायत स्तर पर ग्रामीण क्षेत्रों में गंदगी वाले स्थलों को चिन्हित कर जनसहभागिता के साथ श्रमदान कर सफाई की गई। मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के तहत राजकीय सेवा में 400 नवनियुक्त कार्मिकों का अभिनंदन किया गया।

राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, लोकसभा सांसद मन्नालाल रावत, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, जिला प्रमुख ममता कुंवर, कलक्टर अरविन्द पोसवाल व एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ सहित कई जनप्रतिनिधि और आमजन मौजूद थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version