Site iconSite icon AR Live News

वृद्धा के साथ हुई चेन स्नेचिंग : अनंत चतुदर्शी पर मंदिर जाते समय हुई वारदात

chain snatching in udaipur old lady was going to jain templechain snatching in udaipur old lady was going to jain temple

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के सवीना थाना क्षेत्र में सेक्टर 11 जैन मंदिर के पास 75 वर्षीय वृद्धा के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात हुई। पर्यूषण पर्व के चलते वृद्धा सुबह जैन मंदिर जा रही थी। वारदात से घबरायी वृद्धा ने जब तक मदद के लिए आस-पास के लोगों को बुलाया, बदमाश चेन लूट कर फरार हो चुके थे। (chain snatching in udaipur)

चेन स्नेचिंग की यह वारदात पिछले सप्ताह भूपालपुरा एम रोड पर हुई वारदात से हू-ब-हू है। एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात कैद हो गयी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों का कोई सुराग हाथ लग सके।वीडियो पर क्लिक कर देखें पूरी वारदात-:

पुलिस ने बताया कि सेक्टर 11 निवासी माया जैन 75 पर्यूषण पर्व के दौरान सुबह करीब 6 बजे मंदिर जा रही थीं। वे गली से मंदिर के पास पहुंची ही थीं कि गली के कॉर्नर पर बाइक से दो बदमाश आए। एक बदमाश बाइक से उतरा और पैदल-पैदल गली में चलते हुए वृद्धा के पास आ गया। उसने अचानक से वृद्धा के गले पर झपट्टा मारा और चेन तोड़ ली और बाइक लेकर खड़े दूसरे बदमाश साथी के साथ फरार हो गया। वृद्धा की आवाज सुनकर जब तक आस-पास के लोग इकट्ठा हुए बदमाश फरार हो चुके थे। (chain snatching in udaipur)

यह भी पढ़ें : 11 सितंबर को भूपालपुरा एम रोड पर सुबह टहलने निकली वृद्धा के साथ भी हुई थी चेन स्नेचिंग

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version