उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजली मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) उदयपुर की ओर से राज्य स्तरीय 5वीं इंटर कॉलेज स्नातक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई। मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार विषय पर प्रश्नोत्तरी हुई। प्रदेश की बीस टीमों ने क्विज़ में हिस्सा लिया और शीर्ष तीन टीमें डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज, जोधपुर, जीएमसीएच उदयपुर और जीएमसी कोटा रहीं। (quiz competition by gmch udaipur)
विभागाध्यक्ष डॉ. मुकुल दीक्षित ने बताया कि यह क्विज राजस्थान के मेडिकल स्नातक छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह पहली बार 2019 आयोजित हुई थी, तब से हर वर्ष इसमें प्रदेश के मेडिकल कॉलेज के छात्र बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। कार्यक्रम में गीतांजली ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल, रजिस्ट्रार मयूर रावल, डीन जीएमसीएच डॉ. संगीता गुप्ता, गीतांजली यूनिवर्सिटी एडिशनल प्रिंसिपल डॉ. मनिंदर कौर शामिल थे। कार्यक्रम में अन्य कॉलेजों के संकाय सदस्य भी शामिल हुए। (quiz competition by gmch udaipur)
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

