Site iconSite icon AR Live News

झालावाड़ में बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग: बकरियां चोरी कर हो रहे थे फरार

rajasthan jhalawar firing on police miscreants attacked trying to goats theftrajasthan jhalawar firing on police miscreants attacked trying to goats theft

झालावाड़,(एआर लाइव न्यूज)। झालावाड़ में रविवार देर रात खानपुर कस्बे के दरा अरनिया स्टेट हाईवे बाईपास पर पिकअप गाड़ी में बकरियां चुराकर भाग रहे बदमाशों नें पुलिस पर फायरिंग कर दी। बदमाशों के हमले में थानाधिकारी के चोटें आयी हैं। हालां कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई से हड़बड़ाए बदमाशों की पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी। इससे गाड़ी में भरी कुछ बकरियां मर गयी, वहीं पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों से अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। (jhalawar firing on police)

पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात को सूचना मिली कि बदमाशों ने खानपुर थाना क्षेत्र के सिमलखेड़ी गांव के एक बाड़े से करीब तीन दर्जन से अधिक बकरियों की चोरी की है। जिन्हें बदमाश पिकअप वाहन में भरकर दरा अरनिया स्टेट हाईवे से ले जा रहे हैं।

पुलिस ने सीमलखेड़ी तिराहे पर नाकाबंदी की। पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। बदमाश बैरिकेडिंग तोड़ते हुए वहां से भागने लगे, पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसी दौरान बदमाशों की पिकअप गाड़ी पलट गयी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन बदमाशों को धरदबोचा, वहीं अन्य बदमाश फरार हो गए। पिकअप के नीचे दबने से कुछ बकरियां भी मर गयीं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version