Site iconSite icon AR Live News

फिर शुरू होगा बारिश का नया दौर

rain forecast rajasthanrain forecast rajasthan

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मेवाड़ सहित राजस्थान के कुछ भागों में 18 सितंबर से फिर बारिश का एक नया दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग ने उदयपुर संभाग सहित कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।(rain forecast rajasthan)

मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को पश्चिम बंगाल व झारखंड के ऊपर एक गहरा अवदाब बना हुआ है इसके आगामी 24 घंटों में लगभग पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने तथा कमजोर होकर डिप्रेशन बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में 18-19 सितंबर को कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

18 सितंबर को भरतपुर, जयपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। उदयपुर व कोटा संभाग में भी कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। 18-19 सितंबर को शेखावाटी क्षेत्र व बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।(rain forecast rajasthan)

पिछले 24 घंटों में इन क्षेत्रों में हुई बारिश

जलसंसाधन विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राजसमंद जिले के नाथद्वारा में सर्वाधिक 65 मिलीमीटर बारिश हुई। रेलमगरा 35, नंदसमंद 23, संदेसर 15, भराई 13, उदयपुर जिले में मावली 11, वल्लभनगर 5, चित्तौड़ में राशमी 26, मा़त्रृकुंडिया 16 मिलीमीटर बारिश हुई।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


Exit mobile version