Site iconSite icon AR Live News

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 2024: गीतांजलि नर्सिंग कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य पर हुए कार्यक्रम

World Suicide Prevention Day 2024 mental health Program in Geetanjali Nursing CollegeWorld Suicide Prevention Day 2024 mental health Program in Geetanjali Nursing College

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजलि कॉलेज एवं स्कूल आफ नर्सिंग में मंगलवार को मानसिक स्वास्थ्य नर्सिंग विभाग द्वारा विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 2024 पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। डीन डॉ. विजया अजमेरा ने सभी छात्रों को आत्महत्या निवारण प्रतिज्ञा दिलवाई, साथ ही किसी भी तनाव या परेशानी से घबराने के बजाए अपने परिजनों, मित्रों, टीचर्स से शेयर कर इसके समाधान के लिए छात्रों कों प्रोत्साहित किया। (World Suicide Prevention Day 2024)

कार्यक्रम में मानसिक रोगियों में आत्महत्या के प्रवृति को रोकने के लिए मेडिकल स्टूडेंट और चिकित्सा शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में भी छात्रों को जागरूक किया गया, साथ ही छात्रों ने भी मनोरोगियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जाकरूक किया। कार्यक्रम में हेल्थ एजुकेशन, निबंध प्रतियोगिता, स्किट, स्पीच सहित अन्य प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें बीएससी, नर्सिंग तृतीय वर्ष एवं जीएनएम द्वितीय वर्ष के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हेल्थ एजुकेशन में आंचल पटेल, निबंध प्रतियोगिता में राधे गुलाब ओझा और स्पीच में वर्षा गुर्जर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कार्यक्रम का संचालन मानसिक स्वास्थ्य हेल्थ नर्सिंग के असिस्टेंट प्रोफेसर प्रहलाद नायक ने किया। World Suicide Prevention Day 2024

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version