Site iconSite icon AR Live News

रेल को बेपटरी करने की साजिश : ट्रेक पर दो अलग-अलग जगह रखे सीमेंट ब्लॉक, ट्रेन से टकरा कर टूट गए

rajasthan news attempt to derail train cement blocks placed on railway track in ajmerrajasthan news attempt to derail train cement blocks placed on railway track in ajmer

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अजमेर के लामाना गांव में रेल को बेपटरी करने की कोशिश हुई है, हालां कि ट्रेन से टकराकर ट्रैक पर रखे सीमेंट ब्लॉक टूट गए और बड़ा हादसा होने से टल गया। रेलवे कर्मचारियों की तरफ से इस संबंध में एफआईआर दर्ज करवायी गयी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आईजी अजमेर रेंज के निर्देशन में जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। (attempt to derail train)

जानकारी के अनुसार घटना फुलेरा से अहमदाबाद जा रही ट्रेन के साथ हुई है। घटना रविवार रात करीब 10.30 बजे की है, जब ट्रेन अजमेर के लामाना गांव में रेलवे ट्रेक से गुजर रही थी, तभी ट्रेन के इंजन पर आगे की तरफ लगी जाली से सीमेंट ब्लॉक टकराया। हालां कि ट्रेन की टक्कर से सीमेंट ब्लॉक के टुकड़े हो गए हो गए और गनीमत रही कि ट्रेन बेपटरी नहीं हुई और आगे बढ़ गयी। इसकी जानकारी रेलवे कर्मचारी ने पुलिस को दी है और पुलिस ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश मानकर जांच कर रही है। रेलवे ट्रेक के आस-पास एक्टिवेट रहे मोबाइल को भी पुलिस ट्रेस कर रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version