Site iconSite icon AR Live News

भूमाफिया का कारनामा : मरे आदमी को जिंदा दिखाकर बेच दी उसकी करोड़ों की जमीन, एक आरोपी गिरफ्तार

udaipur pratap nagar police arrest man in accuse of land fraududaipur pratap nagar police arrest man in accuse of land fraud

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में भूमाफियाओं के कारनामे तो अक्सर सामने आते रहते हैं, लेकिन उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र के लकड़वास में तो भूमाफियाओं ने हद ही कर दी, एक मरे हुए आदमी को जिंदा दिखाकर उसकी करोड़ों रूपए की जमीन बेच डाली। भूमाफियाओं ने यह सब करने के लिए मरे हुए आदमी की जगह उसी के नाम वाले किसी अन्य आदमी की तलाश की और उससे रजिस्ट्री करवा दी। मृतक के पौते को जब यह पता चला तो उसने पूरे गिरोह के खिलाफ प्रतापनगर थाने में एफआईआर दर्ज करवायी। (udaipur pratap nagar police arrest man in accuse of land fraud)

थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि भूखंड संबंधी धोखाधड़ी के आरोप में लकड़वास के नंगला फला निवासी तेजा (40) पुत्र अमरा गमेती को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी रजिस्ट्री कराना कबुल किया है। षड्यन्त्र में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध मे अनुसंधान कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। तेजा पुत्र अमरा भील वही आदमी है, जिसने परिवादी के दादा तेजा गमेती (भील) की मौत के बाद तेजा भील बनकर फर्जी रजिस्ट्री की थी।

पुलिस ने बताया कि परिवादी लकड़वास का मोटा देवरा निवासी धनराज पुत्र धरमचन्द गमेती भील ने एफआईआर दर्ज करवायी थी, जिसमें बताया था कि उसके दादाजी तेजा पुत्र राजीया उर्फ अमरा गमेती (भील) की 4 बीघा कृषि भूमि लकडवास में है। कुछ वर्ष पहले उसके पिता धरमचन्द का स्वर्गवास हो गया था। पिता की मृत्यु के बाद 2020 में उसके दादाजी की भी मृत्यु हो गयी। लेकिन कुछ लोगों ने षडयंत्र कर दादा जी की मृत्यु के बाद दादा जी के नाम के एक अन्य आदमी लकड़वास के नंगला फला निवासी तेजा के जरिए फर्जी तरीके से दादाजी तेजा भील की खातेशुदा जमीन की नुरदा गांव निवासी नारायण लाल पुत्र कता गमेती के नाम रजिस्ट्री करवा दी। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच की, जिसमें फर्जीवाड़ा पाया गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version