Site icon AR Live News

प्रदेश में बने कुछ नए जिलों पर लटकी तलवार : एक विधानसभा वाले 6-7 जिले हो सकते हैं समाप्त

bhajan lal government will abolish some new districts formed-in-gehlot-rule

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश में पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बनाए गए नए कुछ जिलों पर तलवार लटक गयी है। भजनलाल सरकार द्वारा उन नए जिलों को लेकर ज्यादा चिंतन किया जा रहा है, जिनमें सिर्फ एक विधानसभा सीट है या जो आबादी व जरूरत के अनुसार जिले बनने की श्रेणी में नहीं थे। (bhajan lal government will abolish some new districts)

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने रविवार को भीलवाड़ा दौरे के दौरान इस संबंध में बयान देकर खलबली मचा दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि पिछली कांग्रेस सरकार ने सिर्फ जनप्रतिनिधियों को खुश कर राजनीतिक लाभ लेने के लिए जिले बना दिए, ऐसे 6-7 जिले हैं, जिन्हें हम समाप्त करेंगे।

प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि सरकार के स्तर पर पूर्व आईएएस और मंत्रियों की अलग-अलग कमेटियां बनायी गयी हैं, ये कमेटी नए जिलों की जरूरत और प्रासंगिकता को लेकर रिपोर्ट तैयार कर रही है। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए आनन-फानन में कई गलत जिले बना दिए, एक-एक विधानसभा के जिले बना दिए गए हैं। कोई सरकार इस तरह से सिर्फ एक विधानसभा का जिला कैसे बना सकती है, जिलों को बनाते वक्त न क्षेत्र देखा गया और न आबादी का आंकलन किया। सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति करने के लिए जिले बना दिए गए। कई जिलों की मांग वाजिब है, लेकिन जिनकी मांग वाजिब नहीं है, उन्हें हम हटाएंगे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version