केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)।औदिच्य ब्राह्मण समाज विकास समिति की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक समाज अध्यक्ष कमलेश शर्मा की अध्यक्षता में अमरख महादेव मंदिर परिसर में हुई। बैठक में समाज के भवन के लिए जमीन आवंटन करवाने, समाज के सामाजिक और शैक्षणिक विकास सहित विभिन्न विषयों पर व्यापक चिंतन मनन किया गया। (Audichya Samaj meeting)
केन्द्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष कमलेश शर्मा ने बताया कि बैठक में प्रमुख रूप से समाज के लिए जमीन आवंटन पर विस्तार से चर्चा की गई। जमीन आवंटन के लिए बैठक में ही समाज के प्रबुद्धजनों एवं भामाशाहों की ओर से करीब 22 लाख रूपए का सहयोग देने की घोषणा भी हुई।
सामाजिक कार्यक्रमों में फिजूल खर्ची रोकने पर भी हुआ चिंतन
बैठक में विश्वेश्वर महादेव मंदिर विकास, औदिच्य सामाज में सामाजिक कुरीतियों को बंद करने, समाज के कमजोर वर्ग को जरूरत अनुसार सहयोग कर उन परिवारों को भी मुख्य धारा में लाने, सामाजिक कार्यक्रमों में फिजूल खर्ची रोकने, समाज के विकास के लिए मासिक आर्थिक सहयोग एकत्र कर समाज का कोष बनाने पर भी विचार किया गया। (Audichya Samaj meeting)
प्री वैडिंग कल्चर पर जताई चिंता
समाज के कई प्रबुद्धजनों ने युवा पिढ़ी में बढ़ते प्री वैडिंग कल्चर पर चिंता जताते हुए इसको स्वेच्छा से बंद करने का सभी से आग्रह किया गया। समाज की प्रतिभाओं को समय समय पर प्रोत्साहित करने सम्मान समारोह आयोजित करने, खेलकुद प्रतियोगिता आयोजित करने और महिला व युवा टीम तैयार करने का भी तय किया गया।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

