Site iconSite icon AR Live News

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा : मैतेई-कुकी समुदायों के बीच गोलीबारी, 5 की मौत

manipur violence Five killed in fresh violence in Manipur Jiribam districtmanipur violence Five killed in fresh violence in Manipur Jiribam district

एआर लाइव न्यूज। मणिपुर में शनिवार को एक बार फिर हिंसा भड़क गयी है। मणिपुर के जिरीबाम जिले में उग्रवादियों द्वारा घर में घुसकर एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या करने के बाद मैतेई और कुकी समुदाय के लोगों में गोलीबारी शुरू हो गयी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी है। इधर इंफाल में भीड़ ने मणिपुर राइफल्स हेडक्वार्टर पर हमला किया है, जवाबी कार्रवाई के दौरान 5 जवान घायल हुए हैं।(Five killed in fresh violence in Manipur Jiribam district)

पुलिस अधिकारी के अनुसार घर में अकेले रह रहे बुजुर्ग की गोलीमार कर हत्या करने की घटना जिरीबाम जिला मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर पहाड़ी क्षेत्र के गांव में हुई है। बुजुर्ग की हत्या के बाद जिरीबाम में कुकी और मैतेई समुदायों के बीच गोलीबारी हुई। इसमें 3 उग्रवादियों सहित 4 लोगों के मारे जाने की सूचना है। जिले में अलग-अलग जगह दोनों समुदायों के बीच हो रही गोलीबारी के चलते मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

इंफाल में शुक्रवार रात भड़की हिंसा ने मणिपुर राइफल्स हेडक्वार्टर पर हमला कर दिया। भीड़ सुरक्षाबलों के हथियार छीनना चाहा, लेकिन सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हिंसक भीड़ को खदेड़ा, जिसके लिए उन्हें मॉक बम, आंसू गैस के गोले दागने पड़े और पैलेट गन तक चलानी पड़ी। इस दौरान कुछ लोग घायल हुए हैं। भड़की हिंसा को देखते हुए सरकार ने राज्य के स्कूल और कॉलेज को आगामी आदेश तक बंद ररने के आदेश दे दिए हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version