Site iconSite icon AR Live News

फतहसागर का झरना चला, चारों गेट खोले

fatehsagar lake overflow in udaipurfatehsagar lake overflow in udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज) गणेश चतुर्थी के अवसर पर शनिवार को इस मानसून सीजन में फतहसागर का झरना चलने का श्रीगणेश हो गया। 13 फीट पूर्ण भराव स्तर वाला फतहसागर लबालब होने पर शनिवार दोपहर करीब एक बजे इसके चारों गेट खोले गए। इससे आयड़ नदी में फिर बहाव तेज हो गया है। फतहसागर में मदार नहर और बड़ी तालाब के नाले से आवक हो रही है। सीसारमा नदी से पीछोला में आवक बनी हुई है।(fatehsagar lake overflow in udaipur) फतहसागर का झरना देखने के लिए वीडियो पर क्लिक करें -:

स्वरूप सागर के चारों गेट छह-छह इंच और उदयसागर के दोनों गेट अभी भी सात-सात फीट खोल रखे है इसका सीधा फायदा वल्लभनगर बांध को होगा। वल्लभनगर बांध का जलस्तर 19.50 फीट के मुकाबले 16 फीट हो चुका है।

इधर बीती रात राजसमंद, बांसवाड़ा, अजमेर, दौसा जिले में कहीं कहीं अति भारी और जयपुर, टोंक, दौसा, अजमेर, सवाईमाधोपुर, करौली, नागौर, और प्रतापगढ़ में कहीं कहीं भारी बारिश हुई। बांसवाड़ा जिले के लोहारिया में 169 मिलीमीटर यानी करीब सात इंच बारिश हुई जबकि राजसमंद जिले के देवगढ़ में 140 मिलीमीटर बारिश हुई।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version