Site iconSite icon AR Live News

अवैध खनन पर सख्ती से करेंगे कार्रवाई : टी रविकांत

IAS T RAVIKANTHIAS T RAVIKANTH

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रमुख शासन सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम टी रविकांत ने माइंस विभाग के अधिकारियों को मैसेज देते हुए कहा है कि वैध खनन को बढ़ावा, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई व राजस्व बढ़ोतरी हमारा ध्येय होगा।
भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी टी रविकांत शुक्रवार को प्रमुख शासन सचिव माइंस का कार्यभार संभाला।(IAS T Ravikanth Principal Secretary)

उन्होंने कहा कि समन्वित प्रयासों से माइंस क्षेत्र में विकास की गति को बनाए रखना है। उन्होंने एक्सप्लोरेशन कार्य में और अधिक तेजी लाने और ऑक्शन कार्य का रोडमेप बनाकर आगे बढ़ने के निर्देश दिए। कहा कि टीम भावना से कार्य करते हुए देश दुनिया के नक्शे पर राजस्थान को अग्रणी प्रदेश बनाना है।

कार्मिक विभाग ने प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया था। उसमें आईएएस अधिकारी टी रविकांत को प्रमुख शासन सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम के पद लगाया था। इसके बाद टी रविकांत ने शुक्रवार को नए विभाग की जिम्मेदारी संभाल ली।

अतिरिक्त निदेशक माइंस बीएस सोढ़ा ने विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में अतिरिक्त निदेशक पेट्रोलियम अजय शर्मा, ओएसडी श्रीकृष्ण शर्मा, एसजी सुनील वर्मा, जेएलआर गजेन्द्र सिंह, एसएमई एनएस शक्तावत, केसी गोयल, उप निदेशक पेट्रोलियम रोहित मल्लाह सहित कई अधिकारी मौजूद थे।(IAS T Ravikanth Principal Secretary)

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


Exit mobile version