राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर : तीन चरणों में पूरा हुआ सेवा अभियान
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर के सेवा अभियान के तहत उदयपुर जिले के बड़गांव, गिर्वा, झाड़ोल और गोगुंदा ब्लॉक के सरकारी स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों में जरूरतमंद बच्चों को 1050 कॉपियां वितरित की गई।(Rajasthan samaj sava sansthan udaipur)
संस्थान अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि तीन चरणों में कॉपी वितरण अभियान पूरा हुआ। उदयपुर के पोलो ग्राउंड निवासी रूद्राक्ष जैन की स्मृति में उनके पिता गजेंद्र जैन (पूर्व पार्षद एवं समाजसेवी) के सहयोग से संस्थान की टीम द्वारा स्कूली बच्चों को कॉपियां वितरित की गई। संस्थान का सेवा अभियान आगे भी जारी रहेगा। कोई भी समाजसेवी राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर के सेवा अभियान में सहयोगी बन सकता है।
संस्थान की सेवा टीम से जुड़े युगल किशोर जोशी ने बताया कि इस अभियान के तहत उदयपुर शहर में दैनिक मजदूरी पर आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे कई परिजनों को भी कॉपियां वितरित की गई जिनके बच्चे गांव में सरकारी स्कूलों में पढ़ते है।(Rajasthan samaj sava sansthan udaipur)स्कूल स्टाफ ने जरूरतमंद बच्चों के हित में इस प्रकार के सेवा अभियान को सार्थक पहल बताया। संस्थान की टीम ने भी भरोसा दिलाया कि सरकारी स्कूलों के जरूरतमंद बच्चों को समय समय पर संस्थान की तरफ से इस प्रकार का सहयोग मिलता रहेगा।
इन क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों पर बांटी कॉपियां
सेवा अभियान के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय बड़गांव, प्राथमिक विद्यालय नाल का भीलवाड़ा बड़गांव, प्राथमिक विद्यालय मनोहरपुरा,आंगनवाड़ी केंद्र मनोहरपुरा, प्राथमिक विद्यालय सुभाषपुरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय राणा गोगुंदा, प्राथमिक विद्यालय खरबड़िया गिर्वा, उच्च प्राथमिक माधवपुरा, आंगनवाड़ी केंद्र माधवपुरा गोगुंदा, उच्च प्राथमिक विद्यालय नांदवेल झाड़ोल, प्राथमिक विद्यालय इसवाल,आंगनवाड़ी केंद्र इसवाल बड़गांव, प्राथमिक विद्यालय विजयबावड़ी, प्राथमिक विद्यालय हुंदरियो का नोहरा, प्राथमिक विद्यालय मानपुरा, प्राथमिक विद्यालय सोनारिया, प्राथमिक विद्यालय पालड़ी, प्राथमिक विद्यालय फैरनियों का गुड़ा, प्राथमिक विद्यालय बांसलिया बड़गांव, आंगनवाड़ी केंद्र बांसलिया, प्राथमिक विद्यालय सीयालपुरा व प्राथमिक विद्यालय फैरनियों का गुड़ा-द्वितीय (भील बस्ती) के बच्चों को कॉपियां वितरित की गई।
यह भी पढ़ेः सरकारी स्कूलों के 511 बच्चों को स्टेशनरी वितरण का लक्ष्य हुआ पूरा

