उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिंदुस्तान जिंक द्वारा सचांलित युवा जिंक कौशल केंद्र कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित युवाओं का प्रतिष्ठित संस्थानों में प्लेसमेंट हुआ है। हाल ही राजसमंद जिले में संचालित जिंक कौशल केंद्र से प्रशिक्षित 76 युवाओं का एयरपोर्ट, बैंक, खाद्य और पेय पदार्थ सुरक्षा, खुदरा, आतिथ्य और सामान्य प्रशासन के क्षेत्र में प्रतिष्ठित संस्थानों में प्लेसमेंट हुआ है। जिंक कौशल केंद्र कार्यक्रम बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास और स्थिर आजीविका के अवसर के साथ सक्षम बनाने पर केंद्रित है। (hindustan zinc skill development program)
हिंदुस्तान जिंक के अनुसार 76 में से 59 प्रशिक्षुओं को मेस्कॉट प्रा लिमिटेड के डी हॉस्पिटल अहमदाबाद, जीबीएच जनरल हॉस्पिटल और जीबीएच मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल उदयपुर, लाखू टेली सर्विस, टाटा मोटर लिमिटेड, क्षेत्रपाल हॉस्पिटल अजमेर, ए राजेंद्र टोयोटा कमल फिनकैप प्राइवेट लिमिटेड राजसमंद, ए टू जेड फिनसोल एंड कंसल्टेंसी, अन्नपूर्णा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड उदयपुर, ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक उदयपुर, जीएमआर रक्सा सिक्योरिटी हैदराबाद एयरपोर्ट एवं स्पाई बोट-खाटूश्याम जी में रोजगार का अवसर मिला है। 17 युवाओं ने स्वरोजगार से जुड़कर स्वयं आत्मनिर्भर बन परिवार को संबल प्रदान किया है।
दरीबा क्षेत्र में जिंक कौशल केंद्र की पांच वर्ष पूर्व की गई थी स्थापना
इस ग्रुप प्लेसमेंट के अलावा कार्यक्रम से अब तक जावर, दरीबा, कायड, चंदेरिया, देबारी, पंतनगर और आगुचा से 7 हजार से अधिक प्रशिक्षुओं को आत्मनिर्भर और स्वतंत्र बनने के अवसर प्रदान कर लाभान्वित किया है। दरीबा क्षेत्र में जिंक कौशल केंद्र की स्थापना पांच वर्ष पूर्व की गई थी, जिसका उद्देशय, आस पास के उच्च शिक्षा से वंचित बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास में प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ना इस केन्द्र में निहत्थे सुरक्षा गार्ड, जनरल ड्यूटी सहायक, सहायक इलेक्ट्रीशियन और खुदरा बिक्री जैसे व्यापार में प्रशिक्षण दिया जाता है। अब तक कुल 2013 युवाओं को इस केंद्र से प्रशिक्षण दिया गया है एवं 1775 प्रशिक्षित युवाओ को रोजगार प्रदान किया जा चूका है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

