Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर-पिंडवाड़ा हाईवे पर दुर्घटना संभावित स्थलों का होगा सुधार

udaipur pindwara highway 27 black spotudaipur pindwara highway 27 black spot

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर-पिंडवाड़ा हाइवे-27 पर झामुड़िया की नाल, घसियार,गोगुंदा व बेकरिया क्षेत्र में आए दिन होने वाले सड़क हादसों पर अंकुश लगाने संभावित दुर्घटना स्थलों पर आवश्यक सुधार किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय ने करीब 100 करोड़ रूपए स्वीकृत किए है।(udaipur pindwara highway)

उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत ने पिछले दिनों केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उदयपुर-पिंडवाडा हाइवे पर आए होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की तरफ ध्यान दिलाया। रावत ने केंद्रीय मंत्री को यह भी बताया कि इस हाइवे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए क्या क्या काम करने की जरूरत है।

रावत के सुझाव पर केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नित्तिन गडकरी ने इस हाइवे पर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों,ब्लैक स्पॉट के सुधारीकरण व निवारण के लिए 99 करोड़ 49 लाख 93 हजार 510 रुपए स्वीकृत किए हैं। इस स्वीकृति के तहत इस हाइवे पर गोगुंदा गांव के निकट, झामुडिया की नाल, जगालिया मोड (गोगुंदा) व पिका / बेकरिया मार्ग पर आवश्यक कार्य करवाए जाएंगे।

इस हाइवे पर घसियार में श्रीनाथ जी मंदिर के सामने ढलान अधिक होने से भारी वाहनों की अचानक स्पीड नियंत्रित नहीं हो पाती है। इस कारण अब तक इस जगह कई हादसे हो चुके है। इस ढलान को भी ठीक करने की जरूरत है। क्षेत्रवासी इसकी कई बार मांग कर चुके है।(udaipur pindwara highway black spot)

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version