Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर : कैचमेंट में बारिश, बुझड़ा नदी चली, पीछोला में पहुंचा पानी

bujhda nadi udaipurbujhda nadi udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर सहित मेवाड़ में कई स्थानों पर शनिवार को भी रूक रूक कर बारिश का दौर बना रहा। (heavy rain in rajasthan)कैचमेंट में अच्छी बारिश से बुझड़ा नदी में पानी का बहाव शुरू हो गया है और सीसारमा नदी होते हुए पानी पीछोला झील में पहुंचना शुरू हो गया है।

उदयपुर शहर में शनिवार शाम को कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। शनिवार सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक फलासिया में 19 मिलीमीटर, गोगुंदा 22, मावली 21, कोटड़ा 8, बड़गांव 4, खेरवाड़ा 8, भींडर 2, कुराबड़ 2, नयागांव 8 मिलीमीटर बारिश हुई। बीती रात मेवाड़ में बांसवाड़ा के भूंगड़ा में सर्वाधिक 131 मिलीमीटर यानी करीब सवा पांच इंच बारिश हुई। माउंट आबू में पिछले 24 घंटों में 123 मिलीमीटर बारिश हुई।

जालोर क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सुंधा पर्वत के आसपास शनिवार को भारी बारिश हुई। मंदिर एरिया में पानी के तेज बहाव में बहने से एक श्रद्धालु महिला की मौत हो गई। तीन अन्य लोगों को बचा लिया गया।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में बांसवाड़ा के भूंगड़ा में 131, माही डेम 83, लोहारिया 66, अरथुना 46, गढ़ी 42, दानपुर 41, कपासन चित्तौड 95, राशमी 51, मात्रृकुंडिया 48, भोपालसागर 45, डूंगरपुर के गणेशपुर 56, धंबोला 50, प्रतापगढ़ 96, जाखम डेम 90, पिपलखुंट 68, धरियावद 64, सुहागपुरा 62, नागलिया 59, छोटी सादड़ी 66 मिलीमीटर बारिश हुई।(heavy rain in rajasthan)

राजसमंद सरदारगढ़ 66, भीम 61, देवगढ़ 48, आमेट 43, गढ़बोर 42, उदयपुर शहर 51,झाड़ोल 73,ऋषभदेव 68,नया गांव 56, देवास 55, कोटड़ा 45, उदयसागर 44, बड़गांव 42, गोगुंदा 40, कुराबड़ 35, नाई 35 व वल्लभनगर में 30 मिलीमीटर बारिश हुई।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version