Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में 8am to 5pm दो इंच बारिश: आकाशीय बिजली गिरने से किशोरी की मौत

rain in udaipur after waiting for many days rain in udaipurrain in udaipur after waiting for many days rain in udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कई दिनों के इंतजार के बाद शुक्रवार को उदयपुर में बादल गरजे भी और उम्मीद अनुरूप बरसे भी। सावन में उदयपुर सहित मेवाड़ के अधिकांश भागों को निराश करने वाले बादलों ने आज तेज बारिश के दौर को लेकर फिर नई उम्मीद जगाने का काम किया है। इधर बीती रात चित्तौड़ जिले के राशमी में 90 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।(rain in udaipur)

उदयपुर में आज सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक 51 मिलीमीटर यानी करीब दो इंच बारिश हुई है। झाड़ोल में 73 मिलीमीटर, बड़गांव 24, नयागांव 55, गोगुंदा 22, घासा 34, कानोड़ 21, किराबड़ 35, बारापाल 63, भींडर 21, सायरा 43 और कोटड़ा में 29 मिलीमीटर बारिश हुई। कोटड़ा के जोगीवड़ में एक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़ी एक किशोरी की मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल हो गई।

उदयपुर में आज सुबह से ही बादलों सक्रियता नजर आ रही थी। दोपहर में बादलों की गर्जना और कुछ देर बाद शहर में तेज बारिश का दौर भी शुरू हुआ। मानसून के इस सीजन में कई दिनों बाद उदयपुर में बादल एक रूप में बरसते हुए नजर आए। दोपहर बाद भी शहर में हल्की बारिश का क्रम बना रहा। हालांकि अभी भी कैमचेंट से उदयपुर शहर की दोनों प्रमुख झीलों फतहसागर और पीछोला में पानी की आवक का इंतजार बना हुआ है।(rain in udaipur)

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राजस्थान में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। पूर्वी राजस्थान में चित्तौड़ जिले के राशमी में सर्वाधिक 90 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। ओराई डेम 42, कुशलगढ़ बांसवाड़ा 26, उदयपुर जिले के भींडर में 38, वल्लभनगर 15, बड़गांव 17, खेरवाड़ा 27, सलूंबर में जयसमंद 39 मिलीमीटर बारिश हुई। पश्चिमी राजस्थान में सर्वाधिक 122 मिलीमीटर बारिश रायपुर ब्यावर में हुई।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version