Site iconSite icon AR Live News

केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण उदयपुर पहुंची: मार्बल व्यापारियों से भी करेंगी संवाद

union finance minister nirmala sitharaman in udaipur regional rural banks review meetingunion finance minister nirmala sitharaman in udaipur regional rural banks review meeting

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज गुरूवार को दो दिवसीय दौरे पर उदयपुर पहुंची हैं। एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। वित्त मंत्री एयरपोर्ट से लीला पैलेस पहुंची। यहां वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों पश्चिम मध्य क्षेत्र की समीक्षा बैठक शुरू हुई है। बैठक में केन्द्रीय वित्त सचिव एम नागराजू सहित अन्य क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक अधिकारी हैं। (union finance minister nirmala sitharaman in udaipur)

इस बैठक के बाद वित्त मंत्री शाम 5 बजे सुखेर औद्योगिक क्षेत्र स्थित मार्बल भवन में एमएसएमई मार्बल कलस्टर यूनिट संचालकों से संवाद करेंगी। इस कार्यक्रम के बाद रात्रि विश्राम होटल देवीगढ़ में रहेगा। वित्त मंत्री सीतारमण 23 अगस्त को सुबह नाथद्वारा में श्रीनाथजी के दर्शन करेंगी। सुबह 11.15 बजे हिरणमगरी सेक्टर 14 स्थित जीएसटी भवन का लोकार्पण करेंगी। इसके बाद वे दोपहर 3 बजे विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी।

union finance minister nirmala sitharaman in udaipur regional rural banks review meeting

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version