Site iconSite icon AR Live News

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन में चुनाव लड़ेगी

jammu kashmir election Congress and National Conference alliancejammu kashmir election Congress and National Conference alliance

एआर लाइव न्यूज। जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे। राहुल गांधी ने गुरूवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस मुखिया फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात की, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है। फारूक अब्दुल्ला ने कहा राज्य की 90 सीटों चुनाव मिलकर लड़ेंगे। सीटों के बंटवारा बहुत जल्द हो जाएगा, उस पर चर्चा चल रही है। उम्मीद है हम फिर सत्ता में आएंगे। (jammu kashmir election : Congress and National Conference alliance)

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 21 अगस्त की शाम श्रीनगर पहुंचे हैं। उन्होंने श्रीनगर में कार्यकर्ताओं की बैठक ली और जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाने की मांग को प्रमुखता से उठाने की बात कही। राहुल ने कहा देश के इतिहार में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी राज्य से राज्य होने का दर्जा छीनकर उसे केन्द्र शासित प्रदेश बना दिया गया हो। हम जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलवाएंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अगर हम जम्मू.कश्मीर चुनाव जीतेंगे तो सारा हिंदुस्तान हमारे कब्जे में आएगा। राहुल और खड़गे दो दिन के जम्मू.कश्मीर दौरे पर हैं। दोनों नेता 21 अगस्त की शाम श्रीनगर पहुंचे। दूसरे दिन दोनों नेता कार्यकर्ताओं से मिले। राहुल ने भाजपा पर हमला बोलकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में चुनावी उत्साह भरने का प्रयास किया और जीत की उम्मीद जताई।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version