Site iconSite icon AR Live News

लंबे इंतजार बाद उदयपुर में बरसे बादल

rain in udaipur after long waitrain in udaipur after long wait

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कई दिनों के इंतजार के बाद बुधवार दोपहर उदयपुर शहर सहित कई ग्रामीण क्षेत्रो में हल्की से मध्यम बारिश हुई। हालांकि झीलों के कैचमेंट में अभी भी तेज बारिश का इंतजार बना हुआ है। (rain in udaipur after long wait) शहर में पिछले तीन चार दिनों से गर्मी का असर तेज था। बुधवार को भी सुबह से ही गर्मी और उमस से आमजन परेशान नजर आया। इसी बीच दोपहर में बारिश का दौर शुरू हुआ। हालांकि लोगों को जो उम्मीद थी उस अनुरूप बारिश का दौर ज्यादा समय तक जारी नहीं रहा। इस बारिश से पेड़-पौधों को जरूर फायदा होगा।

बारिश का वीडियो देखने के लिए क्लिक करें :

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं बारिश हुई। पूर्वी राजस्थान में भी कुछ जगह बारिश हुई। जयपुर तहसील क्षेत्र में 85 मिलीमीटर बारिश हुई। बांसवाड़ा के कुशलगढ़ में 42, गढ़ी 35, चित्तौड़ भोपालसागर 30, नाथद्धारा राजसमंद 37, झल्लारा सलूंबर 16 और उदयपुर जिले के मावली में 20 मिलीमीटर बारिश हुई।(rain in udaipur after long wait)

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version