Site iconSite icon AR Live News

यूडीए ने 50 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त की

UDA removed illegal encroachments in Bhuwana UdaipurUDA removed illegal encroachments in Bhuwana Udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर विकास प्राधिकरण ने बुधवार को राजस्व ग्राम भुवाणा में करीब 50 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जा मुक्त करवाई। उदयपुर के ही कुछ भुमाफिया इस जमीन को अवैध रूप से लोगों को बेच भी रहे थे।UDA removed illegal encroachments

यूडीए तहसीलदार डॉ.अभिनव शर्मा ने बताया कि यूडीए क्षेत्राधिकार में स्थित राजस्व ग्राम भुवाणा में आराजी नंबर 2570, 2571 व 2572 की भूमि जोकि अवाप्ति की जमीन थी और इसका मुआवजा भी दिया जा चुका है। इसी जमीन पर भूमाफियाओं ने कब्जा कर चारदीवारी बनाने के साथ ही छोटी छोटी पक्की कोटड़ियां भी बना दी। इस सरकारी जमीन को भूमाफियाओं ने प्लानिंग का रूप दे रखा था ताकि आसानी से भूखंड बेचे जा सके।UDA removed illegal encroachments

यूडीए आयुक्त राहुल जैन के निर्देश पर यूडीए दल ने इस जमीन पर हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर जमीन अपने कब्जे में ले ली। इस जमीन की वर्तमान में बाजार किमत करीब 50 करोड़ रूपए आंकी जा रही है। कार्रवाई टीम में आरआई बाबूलाल तेली, राजेंद्र सेन, बाबूलाल तावड़, पटवारी सुरपालसिंह सोलंकी, दीपक जोशी व ललित पटेल भी शामिल थे।

इन दिनों उदयपुर में सरकारी जमीन पर कब्जों की बाढ़ सी आ चुकी है। कई भूमाफिया सरकारी जमीन पर प्लानिंग काट कर भूखंड बेचने में लगे हुए है तो कोई अवैध रूप से पहाड़ियों को छलनी कर वहां पर प्लानिंग काट भूखंड बेचकर अपनी जैब भरने में लगा हुआ है। भूमाफिया सरकारी सिस्टम में मौजूद कुछ अतिभ्रष्ट कार्मिकों और अधिकारियों से मिलीभगत कर ऐसा कृत्य किए जा रहे है। ऐसे में आमजन को उदयपुर में सोच समझ कर ही भूखंड खरीदने की सर्तकता बरतनी होगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version