Site iconSite icon AR Live News

जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल ने मनाया 19वां स्थापना दिवस समारोह

GBH American Hospital celebrated 19th Foundation DayGBH American Hospital celebrated 19th Foundation Day

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल का आज 14 अगस्त को 19वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। नर्सेज, डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टाफ ने रंगारंग प्रस्तुतियों के जरिए न सिर्फ सभी की तालियां बटोरीं, बल्कि हॉस्पिटल के 19 वर्ष के सफर को भी प्रदर्शित किया। (GBH American Hospital celebrated 19th Foundation Day)

मुख्य अतिथि जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. कीर्ति कुमार जैन ने हर उस व्यक्ति की सराहना की, जिसने हॉस्पिटल को इस मुकाम तक पहुंचाने में योगदान दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिस समय इस शहर को चिकित्सा सुविधा की जरूरत थी, तब यह हॉस्पिटल बेहतर चिकित्सा के लिए नींव का पत्थर साबित हुआ। आज मेरे माता, पिता और भाई के नाम को समर्पित इस हॉस्पिटल में मिले इलाज की जब सराहना होती है तो मुझे यहां के डॉक्टर्स, नर्सेज और अन्य स्टाफ द्वारा दी जा रहीं बेहतरीन चिकित्सा सुविधाओं पर गर्व महसूस होता है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एसके कौशिक ने बताया कि जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल उदयपुर का पहला है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के मापदंड पूरा करता है। कार्यक्रम में ग्रुप डायरेक्टर आनंद झा, डायरेक्टर डॉ. सुरभि पोरवाल, डायरेक्टर डॉ. प्रिया जैन, अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के डीन डॉ. विनय जोशी, सीईओ ऑपरेशन्स प्रतीम तंबोली, डिप्टी मेडिकल सुप्रीडेंटेट डॉ. उद्भवसिंह सहित सभी डॉक्टर्स, नर्सेज, पैरामेडिकल स्टाफ और मेडिकल स्टूडेंट्स मौजूद रहे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version