Site iconSite icon AR Live News

सावन में भी बारिश के इंतजार में तरस रहा मेवाड़

rain in udaipur less than expectationrain in udaipur less than expectation

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। मानसून ने इस साल भी भले ही मेवाड़ के रास्ते राजस्थान में प्रवेश किया हो, लेकिन बरसाती बादल मेवाड़ को सावन में भी तरसा रहे है। लोगों को जिस तेज बारिश की उम्मीद थी उस अनुरूप अभी तक उदयपुर जिले सहित संभाग के अधिकांश भागों में बारिश नहीं हुई है।

उदयपुर शहर में इस मानसून सीजन में अभी तक कुल 200 मिलीमीटर बारिश भी नहीं हुई है। ऐसी ही स्थिति झीलों के कैचमेंट में भी है। तेज बारिश का दौर नहीं चलने से अधिकांश जलाशयों में तेजी से पानी की आवक का इंतजार बना हुआ है। दूसरी तरफ प्रदेश के कई शहरों में इस मानसून सीजन में 24 घंटों में 10 से 16 इंच बारिश हो चुकी है।

उदयपुर की झीलों में जहां से पानी की आवक की उम्मीद रहती है वो बांध व तालाब भी अभी तक खाली पड़े है। वर्तमान में उदयपुर जिले के अधिकांश जलाशयों में नाम मात्र का पानी उपलब्ध है। सबसे ज्यादा चिंता तो इस बात को लेकर है कि अब भी यदि तेज बारिश नहीं हुई तो पेयजल व्यवस्था पर संकट आने के साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए भी जरूरत अनुसार पानी नहीं मिल पाएगा। उदयपुर शहर की पीछोला झील और फतहसागर के किनारे भी धीरे धीरे उधड़े नजर आने लगे है। इससे चिंता और ज्यादा बढ़ती जा रही है। rain in udaipur less than expectation

जलसंसाधन विभाग के अनुसार इस मानसून सीजन में अब तक उदयपुर शहर में कुल 187 मिलीमीटर बारिश हुई है। उदयसागर 340, वल्लभनगर 279, झाड़ोल 319, सेई डेम 400, बागोलिया 535, डाया 280, देवास 384, गोगुंदा 385, कोटड़ा 378, मदार 162, नाई 178, ओगणा 388, सलूंबर 393, जयसमंद 510, सोमकागदर 330, सोम पिकअप वियर 217, सेमारी 344, केज़ड़ 342, खेरवाड़ा 364, ऋषभदेव 300 मिलीमीटर बारिश हुई है।rain in udaipur less than expectation

उदयपुर सहित मेवाड़ में मानसून के बादल हमेशा डेरा जमाए नजर आ रहे है, लेकिन लोगों को दिन भर तरसा ही रहे है। बारिश के नाम पर कभी कभार हल्की बारिश या फिर दिन में तीन चार बार फुहार का दौर जरूर देखने को मिला लेकिन नदी-नालों में पानी का बहाव शुरू हो सके। ऐसा बारिश का दौर अभी तक नजर नहीं आया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version