Site iconSite icon AR Live News

ट्रेलर ने बाइक सवार युवकों को कुचला, तीन की मौत

accident in udaipur three young man died in bike trailer accident in kurabad udaipuraccident in udaipur three young man died in bike trailer accident in kurabad udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के कुराबड़ थाना क्षेत्र में रविवार रात लालपुरा गावं लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों को ट्रेलर ने कुचल दिया। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी। तीनों युवक ईडाणा माता जी के दर्शन कर लालपुरा गांव लौट रहे थे, जब रास्ते में यह एक्सीडेंट हुआ। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। (accident in udaipur : three young man died in bike trailer accident in kurabad udaipur)

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को मोरचरी में रखवाया, इधर तीन युवकों की मौत की सूचना जैसे ही गांव में पहुंची, वहां कोचहराम मच गया। इकट्ठे हुए ग्रामीण ट्रेलर चालक की गिरफ्तारी पर अड़ गए और गिरफ्तारी नहीं होने तक शव लेने से इनकार कर दिया। सोमवार को पुसिल और प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की समझाइश कर मामला शांत किया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में लालपुरा निवासी अजय (20) पुत्र भैरूलाल मीणा, बुढल गांव निवासी पुष्कर (24) पुत्र वालचंद मीणा और बुढल निवासी युवराज (20) पुत्र प्यारेलाल मीणा की मौत हो गई। तीनों ही युवक बाइक से ईडाणा माताजी के दर्शन करने गए थे और मंदिर से लौटते समय रात करीब 11.30 बजे यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी और युवकों को कुचल दिया। तीनों युवक कॉलेज छात्र थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version