उदयपुर, (एआर लाइव न्यूज)। डीडवाना-कुचामन के जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा के सकारात्मक प्रयास के चलते प्रोजेक्ट दिव्यांग सारथी शिविर में जिले के करीब 300 विशेष योग्यजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।(Divyang Sarathi Project)
शुभकाम वैंचर्स इंडिया प्रा.लि. मुम्बई, जिला प्रशासन व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जैन विश्वभारती, लाडनू में आयोजित शिविर में आचार्य महाश्रमण के शिष्य मुनि जयकुमार ने ने कहा कि जो अक्षम है उन्हें सक्षम बनाना बहुत ही नेक कार्य हैं।
30 लाख रुपए के उपकरण निःशुल्क उपलब्ध करवाए गए
जिला कलेक्टर बाल मुकुंद असावा ने शुभकाम वैंचर्स के राकेश कठोतिया का आभार व्यक्त करते हुए इस सेवा कार्य को अनुकरणीय पहल बताया। शिविर में सरकार की अन्य योजनाओं से भी लाभार्थियों को लाभ भी प्रदान किया गया। शुभकाम वेंचर्स के सहयोग से 30 लाख रुपए के उपकरण निःशुल्क उपलब्ध करवाए गए। शिविर में 133 ट्राईसाइकिल, 97 व्हीलचेयर 7 वॉकिंग स्टीक्स, 43 हियरिंग एड, 7 स्मार्ट केन,5 केलिपर्स, 4 सीपी चेयर व 1 वॉकर वितरित किए गए।
दिव्यांगजनों को स्वरोजगार योजना की स्वीकृति भी जारी की गई
विभाग के सहायक निदेशक जयपाल सिंह ने बताया कि 60 दिव्यांगजनों को मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन स्वरोजगार योजना की स्वीकृति जारी की गई। जेएसटी अध्यक्ष प्रकाशचंद बैद, जैविभा के पूर्व ट्रस्टी भागचंद बरड़िया, एडीएम जगदीश प्रसाद गौड़, एसडीएम मिथिलेश कुमार, सीएमएचओ नरेन्द्र चौधरी, जैन विश्वभारती के संरक्षक धर्मचंद लूंकड़, रोडवेज के मुख्य प्रबंधक बसंत पंवार, डीवाईएसपी विक्की नागपाल, नवीन बैंगानी, डॉ. विवेक बगड़िया, राजेन्द्र खटेड, राकेश कठोतिया कमला कठोतिया, राकेश कोचर सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

