Site iconSite icon AR Live News

आरोपी के एक मैसेज ने कर दिया हत्या का खुलासा: पुलिस समझ रही थी एक्सीडेंट या सुसाइड.!

message revealed murder mystery in udaipur seems prima facie suicide and accidentmessage revealed murder mystery in udaipur seems prima facie suicide and accident

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कहते हैं अपराधी कितना ही शातिर क्यों न हो, अपराध कितनी ही सफाई से क्यों न किया हो, लेकिन वह एक न एक गलती ऐसी जरूर करता है कि पुलिस की नजर उस तक पहुंच जाती है। उदयपुर में भी एक सप्ताह पहले ऐसा ही एक अपराध हुआ। रेलवे ट्रेक पर मिले किशोरी के शव को देखकर मृतका के परिजन सहित पुलिस ने जिसे प्रथमदृष्ट्या एक्सीडेंट या सुसाइड मान रही थी, एक मैसेज ने उस पूरे घटनाक्रम की गुत्थी को एक झटके में सुलझा दिया। किशोरी की एक्सीडेंट या सुसाइड से हुई मौत हत्या में तब्दील हो गयी। यह मामला है उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र का। (message revealed murder mystery in udaipur)

प्रतापनगर थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि 15 वर्षीय किशोरी की हत्या के आरोप में देबारी के कुण्डीवाड़ा निवासी 19 वर्षीय शूरवीर सिंह पुत्र राम सिंह को गिरफ्तार किया गया है। शूरवीर सिंह ने चलती हुई ट्रेन की तरफ किशोरी को धक्का देकर उसकी किशोरी की हत्या करना कबूल किया है। जहां किशोरी 9वीं कक्षा की छात्रा थी, वहीं आरोपी युवक बीएसटीसी कर रहा है।

थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि बताया कि 1 अगस्त को किशोरी घर से कंप्यूटर क्लास जाने के लिए निकली थी। लेकिन वह हर दिन की तरह उस दिन घर नहीं लौटी। परिजन ने थाने पर सूचना दी। पुलिस परिजनों के साथ किशोरी को हर तरफ तलाश रहे थे, तभी 2 अगस्त को देबारी में ही झरनो की सराय के पास रेलवे ट्रेक पर एक शव होने की सूचना मिली। ट्रेन की टक्कर से किशोरी की मौत हुई थी। परिजनों ने किशोरी की शिनाख्त कर ली। शुरूआत में लगा कि यह सुसाइड या एक्सीडेंट है, लेकिन बार-बार कुछ चीजें दिमाग को खटक रही थीं, वहीं ऐसा कोई कारण भी सामने नहीं आ रहा था कि किशोरी सुसाइड करे। ऐसे में हमने पड़ताल शुरू की।

पड़ताल में पता चला था कि कॉलोनी में रहने वाला एक युवक शूरवीर उसे परेशान कर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। लेकिन ऐसा कोई क्लू नहीं मिल रहा था कि शक की सुई शूरवीर की तरफ जाए। लेकिन तभी एक ऐसे मैसेज के बारे में पता चला कि पुलिस ने शूरवीर को तुरंत हिरासत में ले लिया।

आरोपी युवक शूरवीर सिंह ने 1 अगस्त जिस दिन किशोरी लापता हुई थी, उसी दिन शाम को अपने एक दोस्त को मैसेज कर किशोरी के बारे में बताया था कि उसने सुसाइड कर लिया है। जबकि किशोरी का शव तो 2 अगस्त को मिला था, 1 अगस्त को तो किसी को यह तक पता नहीं था कि किशोरी कहां है। तो युवक शूरवीर को 1 अगस्त को कैसे पता चला कि किशोरी ने सुसाइड कर लिया है। ऐसे में पुलिस ने शूरवीर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी शूरवीर ने कबूल किया कि 1 अगस्त को उसने किशोरी को सिर्फ एक बार मिलने के लिए रेलवे ट्रेक के पास बुलाया। आखिरी बार मिलने की बात पर किशोरी आने को तैयार हो गयी। वह 1 अगस्त दोपहर करीब 3-4 बजे रेलवे ट्रेक के पास मिलने आयी। किशोरी ने दोबारा मिलने और दोस्ती से इनकार कर दिया और कहा कि हमारे रास्ते अलग है, अब हम दोबारा नहीं मिलेंगे।

इस दौरान युवक और किशोरी के बीच बहस हुई, तभी रेलवे ट्रेक पर एक ट्रेन गुजर रही थी। युवक ने किशोरी को ट्रेन की तरफ धक्का दे दिया, ट्रेन से टकराने से किशोरी की मौके पर ही मौत हो गयी। किशोरी को मरा देख युवक मौके से फरार हो गया, ताकि पूराघटनाक्रम सुसाइड लगे।(message revealed murder mystery in udaipur seems prima facie suicide and accident)

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version