Site iconSite icon AR Live News

लेकसिटी पिडक्रिटकॉन 2024 का आगाज: देशभर से आए चिकित्सक दो दिन शिशु रोगों पर करेंगे मंथन

lakecity PedCritCon 2024 two day conference start by PMCH udaipurlakecity PedCritCon 2024 two day conference start by PMCH udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के बाल एवं शिशु रोग विभाग, आईऐपी इन्टेन्सिव केयर चैप्टर इण्डिया एवं इण्डियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में पीडियाट्रिक क्रिटिकल केयर कॉन्फ्रेस लेकसिटी पिडक्रिटकॉन 2024 आज से शुरू हुई। दो दिवसीय कॉन्फ्रेस के पहले दिन मैकेनिकल वेन्टीलेशन एंड पॉइंट ऑफ केयर अल्ट्रासाउंड पर वर्कशॉप का आयोजन किया। (lakecity PedCritCon 2024)

वर्कशॉप का उदघाटन आरएनटी के बाल एवं शिशु रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. लाखन पोसवाल, पीएमसीएच के प्रिसिंपल एवं डीन डॉ. एमएम मंगल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनीता माहेश्वरी, कॉन्फ्रेस के चेयरमेन डॉ. सुधीर मावडिया, सचिव डॉ. पुनीत जैन और डॉ. रवि भाटिया ने किया।

बाल चिकित्सा में महत्वपूर्ण देखभाल के उद्देश्य से हुई वर्कशॉप में देश भर से आए बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपने अनुभव साज्ञा किए। कॉन्फ्रेस में मैकेनिकल वेंटिलेशन और बाल रोगियों की देखभाल में अत्याधुनिक तकनीकों पर ध्यान केंद्रित किया गया। वर्कशॉप का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कार्य कर रहे शिशुरोग विशेषज्ञों को बाल एवं शिशुओं के क्रिटिकल केयर पर नवीन तकनीकों से रूबरू कराना है। वर्कशॉ में शोधपत्रों का वाचन कर उन पर विचार-विमर्श भी किया गया। देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version