उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सावन माह में राजस्थान के कई जिलों में तेज बारिश का दौर बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में कई जगह भारी और अति भारी बारिश हुई है। मेवाड़ में बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ में 74 मिलीमीटर बारिश हुई। दौसा जिले के महुवा में सर्वाधिक 202 मिलीमीटर यानी करीब आठ इंच बारिश हुई। उदयपुर में अधिकांश भागों में इस सीजन में अभी तक तेज बारिश नहीं हुई है।(Heavy Rainfall in Mahuwa Dausa)
मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ लाइन आज बीकानेर व परिसंचरण तंत्र से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के अनेक भागों में मध्यम से तेज बारिश की गतिविधियां आगामी एक सप्ताह तक जारी रहने की प्रबल संभावना है। आज जयपुर,अजमेर व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश व कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने की संभावना है।
उदयपुर में आज भी बादलों की मौजूदगी नजर आ रही है।सुबह शहर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की फुहार गिरी। हालांकि उदयपुर को जिस तेज बारिश का इंतजार बना हुआ है उस अनुरूप अभी तक बादल बरसते नजर नहीं आए। उम्मीद अनुरूप बारिश नहीं होने से झीलों में भी तेजी से पानी की आवक शुरू होने का इंतजार बढ़ता जा रहा है।
कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना
जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश की गतिविधियां आगामी 5-7 दिन दर्ज होने की प्रबल संभावना है। बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 5-6 दिन मध्यम व कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। शेखावाटी क्षेत्र में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।(Heavy Rainfall in Mahuwa Dausa)
पिछले 24 घंटों में इन क्षेत्रों में हुई 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश
पिछले 24 घंटों में उदयपुर जिले के देवास में 14 मिलीमीटर, दोसा के महुवा में 202, महवा 195, बिजापुरा 123, बांदीकुई 122, दौसा 101, पहेरी 107, अलवर के नाथागाजी में 106, नदबई 160, बयाना 122, हिगौटा 118, कोठपुतली-बहरोड़ जिले में विराटनगर 114 मिमी बारिश हुई।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

