Site iconSite icon AR Live News

विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को ही क्यों मनाते हैं.?

World Tribal Day celebration on 9th august in udaipurWorld Tribal Day celebration on 9th august in udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से व्याख्यान कार्यक्रम हुआ। विभागाध्यक्ष डॉ. एकता हुसैन ने स्वागत उद्बोधन के साथ बताया कि इसी दिन 9 अगस्त को 1994 को संयुक्त राष्ट्र (UN) महासभा की जेनेवा में दुनियाभर में रहने वाली मूल निवासी आबादी (आदिवासियों) के उत्‍थान, इन्‍हें बढ़ावा देने और इनके अधिकारों की ओर ध्‍यान आकर्षित करने के उद्देश्य से पहली बैठक हुई थी। तभी से यूएन ने 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस घोषित किया था। (World Tribal Day celebration on 9th august in udaipur)

व्याख्यान के मुख्य वक्ता प्रोफेसर जीएस कुम्भावत ने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस यूएनओ द्वारा 1994 में सर्वप्रथम मनाया गया। दुनिया के अलग-अलग देशों के अलग-अलग क्षेत्रों में आदिवासी मौजूद हैं, इनकी परंपराएं, रहन-सहन काफी अलग होने के साथ ही ये मुख्यधारा से काफी अलग हैं। इसीलिए सरकार द्वारा भी आदिवासियों के उत्थान के लिए समय-समय पर कई योजनाएं लागू की जाती हैं। जनजाति उप योजना क्षेत्र, टीएसपी, टाडा और माडा जैसी योजनाओं से जनजातियां लाभांवित हो रही हैं। प्रोफेसर कुंपावत ने संविधान की अनुच्छेद और अनुसूचियां को बताते हुए पांचवी अनुसूची में दिए गए संवैधानिक अधिकारों के बारे में भी चर्चा की।

आदिवासियों से सीखें एकजुटता

अधिष्ठाता प्रोफेसर मलय पानेरी ने आदिवासियों की संस्कृति के बारे में बताया कि आदिवासी सिर्फ परिवार के बारे में ही नहीं बल्कि संपूर्ण समुदाय के हितों की भी रक्षा करते हैं और उनके हित भी सोचते हैं। हमको जनजातीय आदिवासियों से सीखना चाहिए कि किस तरीके से एकजूट होकर रहा जाता है। एकेडमिक निदेशक डॉक्टर हेमेंद्र चौधरी ने बताया कि जनजातियों की परिभाषा को ऐतिहासिक परिपेक्ष के अनुसार अपने विचार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में डॉ. सीएल भगोरा, डॉ. पंकज रावल, डॉ. युवराज सिंह राठौड़, शोधार्थी विकास मीणा, प्रोफेसर शारदा भट्ट डॉ. रानी प्रभा, डॉ. कुसुम डॉक्टर, ममता पानेरी, डॉ. ममता पुरबिया, डॉ. शाहिद हुसैन, डॉ. अमोस, डॉ. चित्रा, डॉ. आरती, डॉ. लवली, डॉ. नारायण, डॉ. मोनिका आदि उपस्थित थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version