Site iconSite icon AR Live News

सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा का निधन: जनता से जुड़ाव का उनका अपना अनूठा तरीका था

salumber MLA Amrit lal meena passes away in udaipursalumber MLA Amrit lal meena passes away in udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विधानसभा में जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने वाले सलूंबर से लोकप्रिय भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा का देर रात उदयपुर के एमबी अस्पताल में निधन हो गया। लगातार तीन बार विधायक बने अमृत मीणा हमेशा जनता के लिए सक्रिय रहते थे। वे विधानसभा में भी जनता की बात मजूबती से उठाते रहे और सलूंबर क्षेत्र में विधायक रहते हुए उन्होंने कई बड़े विकास कार्य भी करवाए। (salumber MLA Amrit lal meena passes away)

इस बार के बजट सत्र में भी उन्होंने विधानसभा में 98 लिखित सवाल लगाए उनमें से 10 सवालों का जवाब आ चुका है और 88 सवाल का जवाब आना बाकी था। जनहित के इन सभी सवालों का जवाब आता उससे पहले ही अमृतलाल मीणा जनता के बीच से विदा हो गए। मीणा के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई राजनेताओ ने शोक जताया है। जानकारी अनुसार बुधवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर विधायक अमृतलाल मीणा को उदयपुर के एमबी अस्पताल लाया गया और रात करीब दो बजे उनका निधन हो गया। हालांकि उनको अस्पताल लाया गया तब भी उनके सांस थम चुकी थी।

अमृतलाल मीणा अपने सरल स्वभाव के लिए भी जाने जाते थे। जनता से जुड़ाव का उनका अपना तरीका था। वे उनके क्षेत्र में जब दौरे पर निकलते थे, तो रात होने पर घर लौटने के बजाए आस-पास किसी भी ग्रामीण के घर रूक जाते थे, वहीं भोजन कर लेते थे और आंगन की चारपायी पर सो जाते। रात को ग्रामीणों की चौपाल लगाकर वहीं उनकी समस्या भी सुन लेते थे। सुबह होते ही वे दूसरे क्षेत्र के लिए निकल जाते थे। जहां ज्यादातर विधायक ऐसा चुनाव के समय करते हैं, वहीं अमृतलाल मीणा के लिए ऐसा करना उनके रूटीन में शामिल था। उनके इसी सरल स्वभाव के कारण वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे।

एमबी अस्पताल अधीक्षक आरएल सुमन के अनुसार विधायक अमृतलाल मीणा को बुधवार रात करीब सवा एक बजे एमबी अस्पताल लाया गया। उस समय विधायक मीणा की सांसे नहीं चल रही थी, धड़कनें बंद हो चुकी थीं। इमरजेंसी में ही काफी प्रयास किया गया। डॉक्टर्स की टीम ने करीब पौन घंटा काफी प्रयास किया। रात करीब दो बजे विधायक मीणा का निधन हो गया।

सेमारी सराड़ा क्षेत्र के ग्राम लालपुरिया में जन्मे अमृतलाल मीणा राजनीति के साथ ही सामाजिक क्षेत्र में भी हमेशा सक्रिय रहे।
वे राजस्थान विधानसभा में प्राक्कलन समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति, विशेषाधिकार समिति और अनुसूचित जन जाति कल्याण समिति के सदस्य रहे। भाजपा के प्रदेश प्रतिनिधि भी रहे। आदिवासी समाज संगठन, सराड़ा के महामंत्री के साथ ही सराड़ा से पंचायत समिति सदस्य,पंचायत समिति में विपक्ष के नेता और उदयपुर जिला परिषद के सदस्य भी रहे चुके है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version