Site icon AR Live News

राज्य सभा उपचुनाव 2024 : रिक्त सीट पर 3 सितम्बर को मतदान

Rajya Sabha by-election 2024 Voting for the vacant seat on 3 September

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में राज्य सभा की एक रिक्त सीट के उप चुनाव 3 सितम्बर को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया 14 अगस्त को अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि राज्य सभा उप चुनाव की प्रक्रिया राज्य विधानसभा परिसर में होगी। राजस्थान सहित देश के 9 राज्यों में राज्य सभा की कुल 12 सीटों पर उप चुनाव सम्पन्न होने हैं। इनमें से 10 सीटें तत्कालीन सदस्यों के 18वीं लोक सभा का सदस्य चुने जाने और 2 सीटें सदस्यों के त्याग-पत्र देने के कारण रिक्त हुई हैं। (Rajya Sabha by-election 2024)

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार केसी वेणुगोपाल के राज्य सभा की सदस्यता छोड़ने पर रिक्त हुए स्थान के लिए यह उपचुनाव हो रहा है। इस सीट पर सदस्यता का कार्यकाल 21 जून 2026 तक रहेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप चुनाव के लिए 21 अगस्त तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 22 अगस्त को होगी। जबकि 27 अगस्त तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे। आवश्यक होने पर मतदान 3 सितम्बर को सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक होगा। मतगणना इसी दिन सायं 5 बजे से होगी। चुनाव प्रक्रिया 6 सितम्बर तक सम्पन्न कर ली जाएगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version