Site iconSite icon AR Live News

विधानसभा में मार्शल से भिड़े कांग्रेस विधायक, महिला विधायक की टूटी चूड़ियां

rajasthan mla mukesh bhakar suspended from vidhan sabha for this budget sessionrajasthan mla mukesh bhakar suspended from vidhan sabha for this budget session

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्‍थान विधानसभा में सोमवार को जबरदस्‍त हंगामा हुआ। सदन में कांग्रेस विधायकों और मार्शलों के बीच जमकर धक्‍का-मुक्‍की हुई और इस दौरान कुछ महिला विधायकों और कुछ मार्शल के चोटें आयी हैं। विधायक अनीता जाटव की चूड़ियां टूट जाने से हाथ पर चोट आयी, कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा नीचे गिर गए। (rajasthan mla mukesh bhakar suspended from vidhan sabha)

दरअसल सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर को बजट सत्र की शेष कार्यवाही से सस्‍पेंड कर दिया था। भाकर पर देवनानी की तरफ उंगली दिखाकर इंगित करने का आरोप था। विधानसभा अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए भाकर को कड़े शब्दों में चेताया और भाकर से कहा कि आप चेयर को उंगली इंगित नहीं कर सकते। सदन चले या ना चले, लेकिन इस तरह का व्‍यवहार बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा। विरोध जारी रखने पर स्पीकर में मुकेश भाकर को बजट सत्र की कार्यवाही के लिए सदन से निलंबित कर दिया।

सरकारी मुख्‍य सचेतक जोगेश्‍वर गर्ग ने विधायक भाकर के निलंबन का प्रस्‍ताव पेश किया था जिसे पारित कराया गया। इसके बाद शाम चार बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर सभापति संदीप शर्मा मार्शल बुलाकर भाकर को सदन से बाहर निकालने के आदेश दिए। मार्शल के सदन में आने के बाद कांग्रेस की महिला सदस्यों ने मुकेश भाकर का बचाव किया। महिला विधायकों के सुरक्षा घेरे की वजह से मार्शल भाकर तक नहीं पहुंच सके। इसी दौरान एक महिला विधायक की चूडियां टूट गई।

महिला विधायक ने आरोप लगाया कि मार्शल ने उनके साथ धक्कामुक्की की और उनकी चूड़ियां तोड़ दी। विधायक ने आरोप लगाया गया कि सदन में महिला विधायक भी सुरक्षित नहीं है तो अब कहां सुरक्षित होंगी। हंगामा बढ़ता देख सदन की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित कर दी गई।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर जारी बयान में कहा है कि पहले विधानसभा में कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर का निलंबन, जबरन निष्कासन और फिर मार्शल द्वारा वरिष्ठ विधायक हरिमोहन शर्मा को जमीन पर गिराना व महिला विधायक अनीता जाटव से बदसलूकी कर उनकी चूड़ियां तक तोड़ देने की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। यह राज्य की भाजपा सरकार की तानाशाही सोच का नतीजा है, जिसके कारण चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ ऐसा दुर्वव्यहार किया गया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version