Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर का अनूठा हरियाली अमावस का मेला: मनोरम मौसम, मेला और महिलाएं, जमकर हुई खरीददारी

hariyali amavasya mela udaipurhariyali amavasya mela udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज।)। फतहसागर किनारे और सहेलियों की बाड़ी क्षेत्र में सोमवार को हरियाली अमावस के दूसरे दिन महिलाओं के मेले में खूब खरीददारी हुई। सुहावने मौसम में दूर-दूर आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्र से महिलाएं आयीं तो शाम होते-होते शहरी क्षेत्र की महिलाओं ने भी घरेलू और सजावटी सामान की खरीददारी की। ग्रामीण महिलाओं ने श्रृंगार के सामान, परिधान, पर्स ज्यादा खरीदे तो बच्चों ने स्मार्ट वॉच भी पसंद की। (hariyali amavasya mela udaipur) hariyali amavasya mela udaipur

महिलाओं ने बच्चों के साथ मेले में झुला चकरी की सैर भी खूब की। जहां जलेबियों और मालपुओं ने मेले में मिठास घोल दी, तो पानीपुर, चाट-पकौड़ियां की स्टॉल्स पर भी महिलाओं की रेलमपेल नजर आयी। पुलिस प्रशासन के साथ ही नगर निगम की टीमें मेले की व्यवस्था में लगी रही। देखें मेले की झलकियां :-

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version