Site iconSite icon AR Live News

खान सुरक्षा महानिदेशालय ने हिंदुस्तान जिंक की सुरक्षा उत्कृष्टता के लिए किया सम्मानित

Hindustan Zinc get Safety Excellence AwardHindustan Zinc get Safety Excellence Award

उदयपुर। भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी जिंक उत्पादक हिंदुस्तान जिंक को अखिल भारतीय खान सुरक्षा पुरस्कारों में सुरक्षित संचालन के लिए खान सुरक्षा महानिदेशालय द्वारा सम्मानित किया गया है।कोलकाता में डीजीएमएस के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में धातु, कोयला, तेल और गैस क्षेत्रों सहित 45 कंपनियों ने भाग लिया। कंपनी की रामपुरा अगुचा खदान को प्रथम, सिंदेसर खुर्द खदान को द्वितीय एवं जावर ग्रुप ऑफ माइंस की बरोई माइन को भूमिगत धातु खदान श्रेणी में तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। (Hindustan Zinc get Safety Excellence Award)

हिंदुस्तान जिंक में ऑपरेटर्स को रिमोट ड्रिलिंग और लोडिंग के लिए न सिर्फ सिम्युलेटर के जरिए प्रशिक्षित किया जाता है, इससे उनको बेहतर कौशल और सुरक्षा प्राप्त होती है। भूमिगत खदानों में आवाजाही को ट्रैक करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं इंटरनेट ऑफ थिंग्स का उपयोग किया जा रहा है। जिससे सुचारू संचालन के लिए मानव-मशीन संपर्क कम होता है। रोबोटिक आर्म्स के संचालन से मानव जोखिम काफी कम हो गया है और परिचालन दक्षता बढ़ी है।

हिंदुस्तान के जिंक मुख्यकार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा ने डीजीएमएस महानिदेशक प्रभात कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की। कार्यक्रम में उल्लेखनीय आकर्षण हिंदुस्तान जिंक की पहली ऑल-वुमन अंडरग्राउंड माइन रेस्क्यू टीम को सम्मानित करना था। जिंक को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल की स्वॉर्ड ऑफ ऑनर, और आरओएसपीए सिल्वर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। हाल ही हिंदुस्तान जिंक को धातु और खनन क्षेत्र में एपेक्स इंडिया ऑक्यूपेशनल हेल्थ एंड सेफ्टी अवार्ड 2023 के तहत प्लेटिनम अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। Hindustan Zinc get Safety Excellence Award

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version