Site iconSite icon AR Live News

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी बैठे धरने पर

Community health officers on strike in udaipurCommunity health officers on strike in udaipur

मासिक मानदेय और बकाया भुगतान जारी करने की मांग

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के बैनर तले उदयपुर जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपस्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारीयो द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है।(Community health officers on strike in udaipur)

संगठन के जिलाध्यक्ष योगेश मीणा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्मिकों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन धरने और कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी थी। उसके बावजूद उनके मांगे नहीं माने जाने पर सोमवार को बड़ी स्थित सीएमएचओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों को मनवाने नारेबाजी की गई।

राजस्थान एसोसियेशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर जिला अध्यक्ष योगेश मीणा ने बताया कि 25000 मासिक मानदेय के अतिरिक्त कार्य आधारित इंसेंटिव प्रतिमाह 15000 रूपए नियमानुसार देय है, लेकिन जिले में समस्त सीएचओ को पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 का इंसेंटिव एवं अप्रैल 2023 से जून 2024 तक का इंसेंटिव भूगतान बकाया है। खेरवाड़ा ब्लॉक का 21 माह का एवं अन्य ब्लॉक का 15 माह का इंसेंटिव बकाया है।

मीणा ने बताया कि 2 साल से वार्षिक मानदेय अभिवृद्धि नहीं की गई है 30 जुलाई 2024 को एन‌एचएम मिशन निदेशक द्वारा 59 लाख की स्वीकृति ही जारी की गई,जबकि उदयपुऱ और सलूंबर जिले की डिमांड 2022-2023 की करीब 632 लाख रूपए की है। सीएचओ को बकाया भुगतान करने के मामले में कोई गंभीर नजर नहीं आ रहा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version