Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में तरसा रहे है बादल: बांसवाड़ा के सल्लोपट में 84 मिमी बारिश

Heavy Rainfall in Sallopat and Kushalgarh BanswaraHeavy Rainfall in Sallopat and Kushalgarh Banswara

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में मंगलवार को सुबह से ही रूक-रूक कर फुहार का दौर चला। मानसूनी सीजन में भी उदयपुर में बादल तरसा तरसा कर बरस रहे हैं। इधर बीती रात बांसवाड़ा जिले के सल्लोपट में 24 घंटों में सर्वाधिक 84 मिलीमीटर बारिश हुई।(Sallopat Banswara Heavy Rain)

उदयपुर में मंगलवार को भी बादलों की मौजूदगी रही, लेकिन दिन भर शहरवासियों को बादल तरसाते रहे। बादलों की उपस्थिति के नाम पर सुबह रूक-रूक कर उदयपुर शहरे और आसपास के क्षेत्रों में फुहार का दौर जरूर चला।(Heavy Rainfall in Sallopat)

पिछले 24 घंटों में बांसवाड़ा के सल्लोपट में 84 मिलीमीटर, कुशलगढ़ 81, डूंगरपुर के सोम कमला आंबा बांध पर 43, उदयपुर जिले के खेरवाड़ा में 62, ऋषभदेव 51, बावलवाड़ा 45, सोमकागदर 42, बड़गांव 81,नया गांव 31 और सोम पिकअप वियर पर 30 मिलीमीटर बारिश हुई।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version