Site iconSite icon AR Live News

मुंबई-हावड़ा मेल डिरेल हुई मालगाड़ी में टकरायी, 2 यात्रियों की मौत, कई घायल

Mumbai-Howrah Train Accident in jharkhand two killed as 18 coaches derailedMumbai-Howrah Train Accident in jharkhand two killed as 18 coaches derailed

एआर लाइव न्यूज। झारखंड के जमशेदपुर में मंगलवार तड़के मुंबई-हावड़ा मेल मालगाड़ी से टकरा गई, मुंंबई-हावड़ा मेल की 18 बोगियां पटरी से उतर गईं, हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि 20 से अधिक घायल हैं। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गयी। (Mumbai-Howrah Train Accident in jharkhand) सूचना पर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को तत्काल घायलों के इलाज के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि हादसा चक्रधरपुर में राजखरसवां और बड़ाबाम्बो के बीच हुआ है। जिस जगह टक्कर हुई, वहां एक मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर चुके थे, जिससे मालगाड़ी वहां खड़ी थी, तभी उसी के पास वाले ट्रेक पर मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस आ गयी और डिरेल हुई मालगाड़ी के डिब्बों से टकरा गयी, इससे यात्री ट्रेन के 18 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं, जबकि दो यात्रियों की मौत की सूचना है।

झारखंड के चक्रधरपुर में हुए इस रेल हादसे के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सके हैं। यात्री ट्रेन मालगाड़ी के डिब्बों से टकरायी, लेकिन मालगाड़ी क्यों डिरेल हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका। जांच के बाद ही हादसे के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version