Site iconSite icon AR Live News

प्रतापगढ़ के अरनोद में 24 घंटों में 7 इंच बारिश

Arnod Pratapgarh Seven inches rainArnod Pratapgarh Seven inches rain

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर संभाग सहित प्रदेश में कुछ जगह बीती रात भारी से अति भारी बारिश हुई है। हालांकि उदयपुर शहर सहित जिले को अभी भी उम्मीद अनुरूप बारिश का इंतजार है। प्रतापगढ़ के अरनोद में 24 घंटों में 166 मिलीमीटर यानी करीब सात इंच बारिश दर्ज की गई। (Arnod Pratapgarh Seven inches rain)

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम वर्षा, प्रतापगढ़ व बांसवाड़ा जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा तथा प्रतापगढ़ जिले में अरनोद में अति भारी वर्षा दर्ज की गई है। झालावाड़ के छापी बांध क्षेत्र में 106 मिलीमीटर बारिश हुई। (Arnod Pratapgarh Seven inches rain)

पिछले 24 घंटों में प्रतापगढ़ अरनोद 166, प्रतापगढ़ 80, सुहागपुरा 58, पीपलखूंट 46, जाखम बांध 35, बांसवाड़ा कुशलगढ़ में 76, सल्लोपाट 59, दानपुर 52, सलूंबर 23 मिलीमीटर बारिश हुई। उदयपुर जिले में कुछ जगह हल्की बारिश हुई। अब तक उदयपुर में तेज बारिश का दौर शुरू नहीं होने से उमस का असर बना हुआ है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें


Exit mobile version