Site iconSite icon AR Live News

बांसवाड़ा के केसरपुरा में सवा छह इंच बारिश

weather update udaipur rajasthan rain in udaipurweather update udaipur rajasthan rain in udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। बीती रात बांसवाड़ा जिले के केसरपुरा में 24 घंटों में 157 मिलीमीटर यानी करीब सवा छह इंच बारिश दर्ज हुई। हालांकि उदयपुर शहर सहित जिले में अभी तेज बारिश का इंतजार है।(Banswara Kesarpura Heavy Rainfall)

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में अनेक स्थानों पर व पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम वर्षा एवं करौली, टोंक, सवाईमाधोपुर, जयपुर, झालावाड़,कोटा, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, भरतपुर, नागौर जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा तथा बांसवाड़ा, बूंदी, भरतपुर जिले में कहीं-कहीं अति भारी वर्षा दर्ज की गयी है। (157 mm rain in Kesarpura of Banswara)

राजस्थान में कई स्थानों पर पिछले 24 घंटों में भारी और अति भारी बारिश भी हुई। बांसवाड़ा जिले के केसरपुरा में 157 मिलीमीटर, कुशलगढ़ 150, सल्लोपट 138, सज्जनगढ़ 112, दानपुर 90, भरतपुर के बेर 119, भुसावर 83, हालेना 81, बूंदी निनावा 120, कोटा कनवास 129, सवाईमाधोपुर चौथ का बरवाड़ा 96, टौंक जिले के यूनियारा में 97 और गालवा टैंक पर 85 मिमी बारिश दर्ज की गई।

पूर्वी राजस्थान के अनेक स्थानों पर आगामी एक सप्ताह मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व एक दो स्थानों पर अति भारी बारिश, भरतपुर, जयपुर, अजमेर, बीकानेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम व कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। जोधपुर व बीकानेर संभाग के अनेक स्थानों पर 29 से 31 जुलाई के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version