Site iconSite icon AR Live News

वर्ल्ड की टॉप ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी इंग्लैंड ने अर्थ के डॉ.अरविंदर सिंह को किया सम्मानित

arth ceo Dr Arvinder Singh honoured by World top Oxford University Englandarth ceo Dr Arvinder Singh honoured by World top Oxford University England

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अर्थ ग्रुप के सीईओ डॉ. अरविंदर सिंह को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, इंग्लैंड द्वारा चिकित्सा तथा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है। डॉ. अरविंदर सिंह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में सम्मान पाने वाले राजस्थान के पहले डॉक्टर हैं। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में सम्मानित हुए डॉक्टर अरविंदर सिंह ने इस अवॉर्ड के जरिए न सिर्फ उदयपुर, बल्कि पूरे देश और राजस्थान का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। (Arth ceo Dr Arvinder Singh honoured by World top Oxford University England)

यूनाइटेड किंगडम स्थित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एग्जामिनेशन हॉल में हुए समारोह में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के केविन मैकाले ने डॉक्टर अरविंदर सिंह को अवार्ड से नवाजा। इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा कि उन्हें इस बात से बहुत प्रसन्नता हो रही है कि वे हिन्दी मीडियम से पढ़े हैं और जिस ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी को पढ़ कर उन्होंने इंग्लिश सीखी, आज उसी यूनिवर्सिटी द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया है। चिकित्सा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए यह सम्मान मिला है और अर्थ ग्रुप चिकित्सा के क्षेत्र में अपने कार्य के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगा।

डॉ. सिंह को सम्मान समारोह के दौरान अंतर्राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर उनके डबल वर्ल्ड रिकॉर्ड, ब्रिटिश पार्लियामेंट सम्मान, सिंगापुर में ग्लोबल मास्टर माइंड अवॉर्ड सहित अन्य उपलब्धियों के लिए सराहा गया। डॉ. सिंह को हाल ही 100 बेस्ट ऑफ इंडिया की सूची में भी शामिल किया गया था। (arth ceo Dr Arvinder Singh honoured by World top Oxford University England)

डॉ. अरविंदर सिंह का मानना है कि उनकी इन दो अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियों के पीछे उनका अनूठा प्रोफाइल है। पेशे से वे एक मेडिकल डॉक्टर है, तो उन्होंने प्रतिष्ठित भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) से एमबीए में स्वर्ण पदक भी हासिल किया है। उनके पास ऑक्सफोर्ड, यूके से शैक्षणिक योग्यता है, तो एलएलबी की डिग्री के साथ मेडिकल कानून में भी उनकी विशेषज्ञता है। ऐसे में डॉक्टर अरविंदर सिंह चिकित्सा विशेषज्ञता, चिकित्सा कानून और व्यावसायिक कौशल का एक अनूठा मिश्रण हैं। इस विशिष्टता ने उन्हें बिजनेस लीडर और यंग एंटरप्रेन्योर की उपाधियों सहित कई प्रशंसाएं दिलाई हैं।

डॉ. अरविंदर ने जहां शैक्षणिक क्षेत्र में सबसे ज्यादा डिग्री धारक होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, तो जुलाई 2023 में उन्होंने 80 प्रतिशत शारीरिक अक्षमता के साथ खतरनाक खारदुंगला दर्रा को पार कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। डॉ. सिंह द्वारा बनाए गए इन दोनों विश्व रिकॉर्ड ने उन्हें दुनिया की भीड़ के बीच एक अलग, अनोखी और खास पहचान दिलायी है।

यह भी पढ़ें : भारत के टॉप-100 बेस्ट ऑफ इंडिया में शामिल हैं, डॉ अरविंदर की अतुलनीय उपलब्धियां

Exit mobile version