Site iconSite icon AR Live News

बड़गांव मोक्षधाम में किया पौध रोपण

rajasthan samaj seva sansthan udaipur plantation in moksh dham badgaon udaipurrajasthan samaj seva sansthan udaipur plantation in moksh dham badgaon udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर की ओर से पौध रोपण सेवा कार्य के तहत सोमवार को बड़गांव स्थित मोक्षधाम पर पौध रोपण किया गया। ग्राम पंचायत बड़गांव और सनराईज ग्रुप के सौजन्य से मोक्षधाम में बड़गांव सरपंच संजय शर्मा और पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास ने पौध रोपण की शुरूआत की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, बड़गांव और बेदला के गणमान्य नागरिकों और राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर की सेवा टीम से जुड़े सदस्यों ने भी पौध रोपण किया।

राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि संस्थान द्वारा इन दिनों सार्वजनिक स्थानों, सरकारी स्कूल परिसर, खेल मैदान के साथ ही शहर के विभिन्न थानों में भी विभिन्न प्रजाति के पौधरोपण करने के साथ ही आमजन को निशुल्क पौध वितरण भी किया जा रहा है।

सभी ने दिखाया पर्यावरण प्रेम

मोक्षधाम में पौध रोपण सेवा कार्य में बड़गांव के पूर्व सरपंच जमनालाल शर्मा, पूर्व उप सरपंच जमनालाल गमेती, चुन्नीलाल सुथार, पर्वतसिंह, चट्टानसिंह, विनोद शर्मा, चौथमल टांक, प्रकाश जोशी, युगलकिशोर जोशी, केशव व्यास, पुष्पकांत व्यास, पूंजीलाल शर्मा, ललित जोशी, खुशवंत व्यास, चेतन शर्मा, निर्णय शर्मा, मोहनलाल शर्मा, उमेश श्रीमाली, धनश्याम त्रिवेदी, ख्यालीलाल व्यास, गिरिराज शर्मा, सुरेंद्र सिंह, मांगीलाल गमेती, अशोक गमेती, प्रेम नारायण शर्मा, खेमराज शर्मा, तुलसीराम शर्मा, सुनील शर्मा, सिवांश सुथार, प्रेम नारायण शर्मा, सत्यनारायण त्रिवेदी ने भी पौध रोपण किया।

Exit mobile version