उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रतापनगर थाना क्षेत्र के जिंक चौराहे पर सिक्स लेन की सर्विस रोड पर शुक्रवार शाम हुए भीषण हादसे में एक महिला सहित दो राहगीरों की मौत हो गयी है। दोनों पैदल-पैदल जा रहे थे, तभी अनियंत्रित ट्रेलर ने कई वाहनों को चपेट में लिया, इसी दौरान ये दोनों राहगीर भी वाहनों की चपेट में आ गए और गंभीर घायल हो गए थे, दोनों ने हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। (trailer crushed vehicles in udaipur)
हादसे में घायल कार, बाइक सवार उपचाररत हैं। बताया जा रहा है कि ट्रेलर के ब्रेक फेल हो गए थे, जिससे वह अनियंत्रित हो गया था। हालां कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
महिला पति के साथ पैदल जा रही थी, तभी वह वाहनों की चपेट में आ गयी
जांच अधिकारी प्रतापनगर एएसआई चंदन सिंह ने बताया कि हादसे में भैंसड़ा कला, डबोक निवासी किरण(35) पत्नी पूनाशंकर मेघवाल और खेमली निवासी चोखा डांगी(55) की मौत हुई हैं। किरण, उसके पति पूनाशंकर के साथ पैदल-पैदल सर्विस रोड पर चल रही थी, तभी तेज गति में आए एक अनियंत्रित ट्रेलर ने कई वाहनों को चपेट में लिया। पैदल चल रही किरण भी ट्रेलर व अन्य वाहनों की चपेट में आ गयी और गंभीर घायल हो गयी, वहीं किरण का पति पूनाशंकर साइड में था तो वह बच गया।
इसी तरह चोखा डांगी भी पैदल-पैदल ही जा रहे थे, वे भी ट्रेलर की टक्कर से दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहनों की चपेट में आ गए। घायल किरण मेघवाल और चोखा डांगी सहित अन्य घायलों को पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचाया था, जहां उपचार के दौरान किरण और चोखा डांगी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आज शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें : जिंक चौराहे का भीषण हादसा, वाहनों की हालत देख लोगों के रौंगटे खड़े हो गए, स्थानीय लोगों की बदौलत बच गए वाहन चालक
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

