Site iconSite icon AR Live News

जिंक चौराहे पर भीषण एक्सीडेंट: ट्रेलर ने 5 कारों, 2 बाइक, 1 बस को चपेट में लिया

accident in udaipur trailer crushed 5 car two bike at debari highway udaipur six injuredaccident in udaipur trailer crushed 5 car two bike at debari highway udaipur six injured

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रतापनगर थाना क्षेत्र के जिंक चौराहे पर सिक्स लेन की सर्विस रोड पर शुक्रवार शाम को भीषण एक्सीडेंट हो गया (accident in udaipur)। अनियंत्रित हुए एक ट्रेलर ने 5 कारों, 2 बाइक और एक बस को चपेट में ले लिया। ट्रेलर इन वाहनों को घसीटता हुआ कई फीट आते तक ले गया। हादसे के चंद सैकंड्स में लग्जरी वाहनों कबाड़ में तब्दील हो गए। गनीमत रही हादसे में जनहानि नहीं हुई, सभी को यह कहावत याद आ गयी कि “जाको राखे साईंया मार सके ना कोय”। हादसे में 6-7 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया गया है।

थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि हादसा काफी बड़ा है, गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई है। कुछ लोगों के चोटें आयी हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी। स्थानीय लोगों की मदद से कारों में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर हॉस्पिटल पहुंचा दिया गया है। accident in udaipur

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठी हो गयी, स्थानीय लोगों ने ही कारों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। कारों की विंडो के कांच तोड़ कर सभी को निकाला जा सका।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version