Site iconSite icon AR Live News

जनसुनवाई में बड़गांव वासियों ने जताया भारी आक्रोश

udaipur Badgaon residents protest in district level public hearingudaipur Badgaon residents protest in district level public hearing

उदयपुर, (एआर लाइव न्यूज)। जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल की मौजूदगी में गुरूवार को कलेक्ट्रेट में हुई जिला स्तरीय जनसुनवाई में बड़गांव के कई जागरूक नागरिकों का भारी आक्रोश देखने को मिला।

बड़गांव में 60 फीट रोड का काम पूरा नहीं होने, नालियों और क्रॉस का काम भी आधा अधुरा पड़ा होने और निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से बारिश का पानी घरों और दूकानों में घुसने से लोगों ने कलेक्टर के सामने खुलकर रोष प्रकट किया। जनसुनवाई में पहुंचे बड़गांव सरपंच संजय शर्मा और पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास ने भी उदयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जन समस्या की अनदेखी करने पर विरोध दर्ज करवाया।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्टे का बहाना बनाकर उदयपुर विकास प्राधिकरण जनहित की अनदेखी कर रहा है और जो काम हो सकते उन पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा। अधिकांश लोगों ने इस बात को लेकर आक्रोश जताया कि जहां पर महीनों पहले नालिया, डक्ट बन चुकी है उनको भी अभी तक फैरो कवर से ढकने का काम नहीं होने से लोगों को घरों में आने जाने में भी परेशान होना पड़ रहा। दूकानदारों का व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा। इसके लिए यूडीए के इंजीनियर्स को कहते-कहते थक गए, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं।

जागरूक नागरिकों ने कलेक्टर से कहा कि ठेकेदार अपनी सुविधा अनुसार बहुत ही धीमी गति से काम कर रहा। यूडीए उसको भी पाबंद नहीं कर पा रहा। कई जगह पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, यूडीए ने हाल ही में जो नालिया बनाई उनमें भी निकासी अवरूद्ध हो रही है। इस कारण कुछ देर की बारिश में ही घरों और दूकानों में बारिश का पानी घुसने से आमजन को परेशान होना पड़ रहा है।

निकासी पर ध्यान नहीं दिया गया तो तेज बारिश के समय विकट हालात बन सकते है। लोगों ने बड़गांव के सरकारी स्कूल परिसर में बसी अवैध बस्ती को शिफ्ट करने, पालातेश्वर महादेव गुफा मंदिर के पास रोड सीमा में आ रहे ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने, नगर निगम की नाली से मनोहरपुरा से बड़गांव आ रहे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करने की तरफ भी कलेक्टर और संबंधित अधिकारियों का ध्यान दिलाया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version