उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के फतहनगर थाना क्षेत्र में गोवर्धनपुरा गांव में बुधवार दोपहर बरसाती नाले में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गयी। दोनों बच्चे चचेरे भाई थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए हैं। (two brothers drowned in barsati nala in fatehnagar udaipur)
बारिश की शुरूआत के साथ ही छोटे-बड़े नालों, पोखरों और तालाबों में पानी की आवक शुरू हो गयी है, ऐसे में ग्रामीण और परिजन सतर्कता बरतें कि बच्चे अकेले गहरे पानी के पास न जाएं।
फतहनगर थानाधिकारी डीपी दाधीच ने बताया कि हादसे में गोवर्धनपुरा गांव निवासी सुरेश (12) पुत्र रामलाल गमेती और मुकेश (11) पुत्र शंकरलाल गमेती की मौत हुई है। दोनों बच्चे गांव में खेतों में बकरियां चराने गए थे, इस दौरान दोनों पास में बने एक बरसाती नाले में नहाने के लिए उतर गए। बारिश के चलते नाले में काफी पानी भरा हुआ था, बरसाती पानी भरा होने के चलते बच्चों को नाले की गहरायी का अंदाजा नहीं लगा और वे जैसे ही पानी में उतरे गहरे पानी में डूब गए। बाहर खड़े अन्य दो बच्चों ने जब सुरेश और मुकेश को डूबते देखा तो आवाज लगाकर मदद के लिए लोगों को बुलाया। आवाज सुनकर जब तक आस-पास मौजूद ग्रामीण वहां पहुंचे और बच्चों को नाले से निकाला, दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

